फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जिले में स्वाइन फ्लू का आकड़ा पहुंचा 1

जिले में स्वाइन फ्लू का आकड़ा पहुंचा 1

Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू का आकड़ा पहुंचा 1
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


दो और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के मिल चुके हैं 18 मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिले में दो और लागों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पहला मामला पंचकूला के सेक्टर 19 महिला और दूसरा कालका से है। जिले में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 18 पहुंच चुका है। इनमें दो की मौत भी हो चुकी है। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव के चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगे भी स्वाइन फ्लू के केस आने की संभावना है। इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सीएमओ वीके बंसल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के थर्ड फ्लोर पर स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए इंतजाम किए गए हैं। मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया है। वहीं लोगों को बीमारी से बचने को जागरूक किया जा रहा है।

कहां से कितने मरीज आ चुके हैं
एमडीसी सेक्टर पांच से एक, सेक्टर दस से एक, सेक्टर से 21 से चार, सेक्टर 20 से दो, पिंजौर से तीन, कालका से दो, बुढ़नपुर से एक, सेक्टर चार से एक केस, सेक्टर 19 से एक मरीज की पुष्टि हुई है। पंचकूला से स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले पिंजौर और सेक्टर 21 से आए हैं। यहां से कुल सात केस अब तक स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लक्षण
नाक का लगातार बहना, छींक आना।
ठंड लगना और लगातार खांसी।
मांसपेशियों में दर्द या अकड़न।
सिर में भयानक दर्द
नींद न आना, ज्यादा थकान।
दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना।
गले में खराश का लगातार बढ़ते जाना।
ऐसे बचें स्वाइन फ्लू से
1. गले में खराश है या फीवर तो भीड़भाड़ से दूर रहें।
2. बुखार के साथ गले में दर्द है तो तुरंत सरकारी डॉक्टर को दिखाएं।
3. हेल्दी डाइट लेते रहें।
4. बाहर से घर आने पर हाथ को अच्छी तरह धोएं।
5. हाथ रखकर खांसे।
6. बुखार, खांसी वाले पेशेंट से दूरी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed