फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पिंजौर से ::::: पंचकूला को कौशल्या डैम से दी जाने वाली पानी की सप्लाई के लिए बने हौज में तैरता मिला युवक का शव

पिंजौर से ::::: पंचकूला को कौशल्या डैम से दी जाने वाली पानी की सप्लाई के लिए बने हौज में तैरता मिला युवक का शव

Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिंजौर से ::::: पंचकूला को कौशल्या डैम से दी जाने वाली पानी की सप्लाई के लिए बने हौज में तैरता मिला युवक का शव
पंचकूला को कौशल्या डैम से मिलने वाले पानी के टैंक में मिला युवक का शव
विज्ञापन

पिंजौर। पंचकूला को कौशल्या डैम से दी जाने वाली पानी सप्लाई के लिए बने करीब 10 फुट गहरे पानी के टैंक में से रविवार को दोपहर एक युवक का शव बरामद मिला। पुलिस ने नेशनल डिजास्टर रिस्पांस टीम की सहायता से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त 18 वर्षीय विवेक निवासी, एचएमटी कॉलोनी के रूप में हुई है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कौशल्या डैम के पास स्थित गांव रामपुर सियूडी में कोई कार्यक्रम था। कार्यक्रम में बाहर से पहुंचे कुछ लोग जब डैम की ओर घूमने आए तो उन्होंने पानी में शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने गांव में दी। गांव वालों से सूचना मिलने पर एसीपी कालका ओमप्रकाश ने मौके का मुआयना किया। साथ-साथ थाना प्रभारी महिंद्र सिंह टीम के पहुंचे। पानी की गहराई अधिक होने के कारण पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद ली। इंसपेक्टर भवानी सिंह की अगुवाई में एनडीआरएफ के 10 जवानों ने जवानबोट की सहायता से शव को बाहर निकाला।

मृतक विवेक के परिजनों ने बताया कि विवेक शुक्रवार को दोपहर घर से गया था पर वापस नहीं आया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी। मौके पर मौजूद मतक के मामा लोकेश ने बताया कि शुक्रवार को विवेक की अपनी मम्मी के साथ थोड़ी सी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह घर से निकल आया। जब घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को फोन आया कि डैम के समीप बने पानी के हौज में एक शव मिला है। जब मौके पर देखा तो वह उसके भांजे विवेक का शव था। लोकेश ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व विवेक के पिता का निधन हो गया था। विवेक अमरावती एन्क्लेव में स्थित जिम में ट्रेनर था। वह अपनी पढ़ाई भी कर रहा था। पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed