फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला द्वारा आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने जताया विरोध

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला द्वारा आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला द्वारा आइएएस की बेटी से छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने जताया विरोध
महिला कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा एक आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ एवं अपहरण की कोशिश किए जाने के मामले में हरियाणा महिला कांग्रेस ने रविवार को पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने सुभाष बराला और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रंजीता मेहता ने मामले में विरोध जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए, कहा कि जितनी जल्दी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, उतनी ही जल्दी छोड़ दिया गया। मेहता ने कहा कि सुभाष बराला के बेटे का कुकृत्य माफ करने वाला नहीं है। अगर लड़की के माता-पिता मजबूत न होते, तो वह मिनटों में मामले को दबा सकते थे। उन्होंने संदेह जताया कि आईएएस पिता पर भी सरकार की ओर से समझौते के लिए दबाव बनाया जा सकता है। यदि बराला अपने पद पर रहे, तो वह मामले की जांच को भटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। रंजीता ने सीएम के बयान की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति विशेष का मामला है। ऐसे में उन्हें प्रदेश में होने वाली हर घटना भी व्यक्ति विशेष की ही लगती होगी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस सरकार से उम्मीद करना ही बेकार है। इस मौके पर यूथ प्रधान संदीप सोनी, महासचिव अंकुर गुलाटी, महिला कांग्रेस महासचिव गीता कागरा, लेबर सैल के महासचिव रमेश शर्मा, अखिलेश ठाकुर, दीनेश चौहान, इशरत जहां, जगतार, भानमती, श्यामा देवी, कृष्ण गोयल, रविंद्र रावत, आरती, रोशनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed