{"_id":"5987711e4f1c1b0c148b482e","slug":"150204854610-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिटिकस।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिटिकस।
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा खुद पर लागू करे भाजपा: चौहान
कालका। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ रहा है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतन चौहान ने एक बयान में कहा कि इस वारदात की ने प्रदेश की राजनीति को शर्मनाक कर दिया है। सुभाष बराला को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। चौहान ने बताया कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार पहले अपने घर पर यह नारा लागू करना चाहिए। फिर दूसरों को यह भाषण देना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार के राज में जब एक आईएएस अधिकारी की बेटी से इस तरह की शर्मनाक वारदात हो रही है तो प्रदेश की बहू-बेटियों कितनी सेफ हैं, यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। भाजपा सत्ता के नशे में चूर है और सत्ता का पूरी तरह से दुरुपयोग कर ही है। उन्होंने बताया जब पीड़िता ने अपने बयान में किडनेप करने की कोशिश की बात कही है तो किडनैपिंग के प्रयास की धारा क्यों नहीं लगाई गई।