फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कस्बे के वार्ड नंबर -12 शनिवार रात की बरसात से फिर हुआ जलमगग्र। वार्ड के लोगों ने कहा फिरनी मार्ग पर पुलिया न लगने से नहीं हो पा

कस्बे के वार्ड नंबर -12 शनिवार रात की बरसात से फिर हुआ जलमगग्र। वार्ड के लोगों ने कहा फिरनी मार्ग पर पुलिया न लगने से नहीं हो पा

Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड नंबर -12 शनिवार रात की बरसात से फिर हुआ जलमगग्र। वार्ड के लोगों ने कहा फिरनी मार्ग पर पुलिया न लगने से नहीं हो पा
बरवाला में जलभराव की समस्या बरकरार
विज्ञापन

लोग बोले-विभाग ने नहीं बनाई पुलिस, इसलिए नहीं हो रही निकासी
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
वार्ड-12 में शनिवार को हुई तेज बारिश से पानी निकासी न होने से फिर जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों के घरों में पानी भर गया। वार्ड नंबर-12 व मोहल्ले की पंच उषा रानी, मोहल्ले की महिला रेखा देवी, माया देवी, मूर्ति देवी, कौशल्या देवी, पिंकी देवी, आशु राणा, जसपाल सिंह, प्रदीप राणा, तेजपाल, महीपाल, शुभम राणा ने बताया कि उनका वार्ड बरवाला-भरैली फिरनी मार्ग पर स्थित है। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मार्ग को सीमेंटेड तो बनाया है, लेकिन विभाग ने मोहल्ले के नजदीक लगाई जाने वाली पुलिया नहीं बनाई। जिससे बरसाती पानी की निकासी की समस्या नहीं दूर हो सकी है। जब-जब ज्यादा बारिश होती है तो वार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है। जिससे घरों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। अमर उजाला ने वार्ड नंबर-12 के लोगों की समस्या को 12 जून को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस समय विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी विभाग को टूटे बरवाला-भरैली मार्ग को नए सिरे से बनाने के आदेश दिए थे। उसके बाद विभाग की ओर से यहां पर मार्ग तो बनवाया गया लेकिन पुलिया अभी तक नहीं बनाई है। इस समस्या बारे जब पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन हरपाल सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी मार्ग बनाने का कुछ काम बाकी है, इसके बाद पुलिया बनाई जाएगी। वार्ड के लोगों की जलभराव की समस्या को जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed