{"_id":"598771124f1c1b671c8b4848","slug":"1502048533142-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरनी 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरनी 2
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजना के तहत बन रहे मकान पर कभी भी गिर सकता है मलबा
प्रशासन से मांग बचाव दीवार के लिए दी जाए मदद
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
कुदाना पंचायत के डूह गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों के पीछे पहाड़ का भूस्खलन होने से मलबा गिरने की आशंका है। योजना का मकान पर पूरा होने से पहले ही इस पर खतरा मंडराने लगा है। सरकार ने गरीब लोगों को इस योजना के तहत मकान बनाकर आवास देने हैं। योजना के तहत डूह गांव में प्रेमराज के मकान का काम चल रहा है। मगर बारिश से मकान के पीछे की पहाड़ी पर भूस्खलन से कटाव शुरू हो गया है। जिससे निर्माणाधीन मकान पर खतरा मंडरा रहा है। गरीब प्रेम राज का परिवार दहशत में है।
सरपंच कुदाना मनफूल शर्मा ने बताया कि उनकी पंचायत में डूह गांव में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। लगातार बारिश से पहाड़ी का मलबा मकान पर आ गया है। मलबे कभी भी मकान पर गिर सकता है। यहां बचाव के लिए प्रशासन को प्रबंधों के लिए मांग की गई है। सरपंच और पीड़ित प्रेमराज ने डीसी और मोरनी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से मौके का मुआयना कर मकान के बचाने की मांग की गई है।