{"_id":"597f88b44f1c1bcc388b4590","slug":"15015303805-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पर पेड़ गिरने से दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पर पेड़ गिरने से दो की हालत गंभीर
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो पर पेड़ गिरने से चालक सहित दो घायल, हालत गंभीर
सेक्टर-7-18, 8/17 चौराहे के पास हादसा, एक महिला को आई चोट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दोपहर बाद सेक्टर-7-18, 8/17 चौराहे के पास एक ऑटो पर पेड़ गिरने से चालक समेत दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आईं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चालक को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।
दोपहर बाद करीब 1.45 बजे हाउसिंग बोर्ड चौराहे से पंचकूला आ रहे ऑटो में पांच यात्री सवार थे। इसी दौरान चौराहे से कुछ मीटर पहले सेक्टर-7 की तरफ का एक पेड़ ऑटो पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही ड्राइवर भगवान दास और यात्री राकेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में सीटी स्कैन और एक्स रे के बाद ड्राइवर को जीएमसीएम-32 के रेफर कर दिया गया। जबकि राकेश का सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में राकेश के साथ बैठी उसकी पत्नी नेमवति को भी चोट आई है। जबकि दो अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद पेड़ को वहां से हटाने के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। पेड़ गिरने से इस रास्ते पर करीब आधे घंटे से भी अधिक वक्त तक वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।