{"_id":"596a600c4f1c1b9a648b4799","slug":"150014369420-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला क्षेत्र में कावडिय़ों के शिविर लगने हुए शुरू।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला क्षेत्र में कावडिय़ों के शिविर लगने हुए शुरू।
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला के गांवों में कांवड़ियों के कैंप शुरू
बरवाला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव भक्तों ने कांवड़ियों की सेवा करने व उनकी सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर टांगरी पुल नदी टांगरी नदी से रामगढ़ तक कई जगह पर बरवाला, जलौली, नग़ल, मट्टावाला व अन्य गांवों के बस स्टॉपेज के नजदीक कांवड़ शिविर लगने शुरू हो गए हैं। इन कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों के लिए खाने-पीने, रहने, नहाने, सोने व दवाओं की पूरी व्यवस्था है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान दास ने बताया कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कांवड़ शिविरों के नजदीक बैरिकेड्स रखे गए हैं। उन्होंने आने वाले कांवड़ियों से अनुरोध किया है कि सड़क यातायात के नियमों का पालन करें और सड़क के किनारे पर ही चलें।