{"_id":"68571a05ece33b3fcc02f328","slug":"1500-people-did-yoga-in-the-rock-garden-chandigarh-news-c-16-pkl1091-742627-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रॉक गार्डन में 1500 लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रॉक गार्डन में 1500 लोगों ने किया योग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आयुष विभाग के सहयोग से रॉक गार्डन में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद समाज कल्याण विभाग की सचिव अनुराधा चगती ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है जो मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्मिक विकास को बढ़ावा देती है।
योग सत्र के दौरान योग गुरुओं ने वहां मौजूद लोगों को आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) की अध्यक्ष शिप्रा बंसल और निदेशक पलिका अरोड़ा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों और अध्यापकों ने किया योगासनों का प्रदर्शन
सेक्टर-26 टिंबर मार्केट के राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रार्थना सभा मैदान में प्रधानाचार्य के साथ अध्यापकों, विद्यार्थियों, माता-पिता और अन्य कर्मचारियों ने योग दिवस मनाया। इसका प्रबंध बहुत ही सुंदर ढंग से प्रधानाचार्य डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में अध्यापिका किरण बाला राणा, अर्चना शर्मा, पुनीत कुमार ने किया। विद्यार्थियों को विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए लाइव कार्यक्रम की प्रस्तुति का आयोजन भी सुनाया गया। विभिन्न योगासनों के प्रदर्शन से विद्यार्थियों और अध्यापकों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
श्री दुर्गा मंदिर पार्क में योग दिवस मनाया
सेक्टर-41 के श्री दुर्गा मंदिर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीजेपी जिला भीमराव अंबेडकर संगठन के पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजेश डोगरा, अमित गंभीर जिला, अविनाश मांडला, रविंदर सूद, केसी राणा, एचएल छाबड़ा, हिमाचल सभा चंडीगढ़ के पृथी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।