{"_id":"60fdcf808ebc3e58625866bc","slug":"1500-got-vaccinated-in-two-weeks-in-colleges-chandigarh-news-pkl421337151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दो हफ्तों में 1500 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दो हफ्तों में 1500 को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के कॉलेजों में पिछले दो हफ्तों में 1500 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया है। टीकाकरण के लिए विभाग ने पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-46, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज-11 और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी-26 में टीकाकरण शिविर लगाए हुए हैं। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कॉलेजों के लगभग 70 प्रतिशत प्रतिभागी (विद्यार्थी और कर्मचारी) का टीकाकरण हो चुका है, इसलिए अगले सत्र में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई है।
शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि अधिकतम कॉलेजों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण को लेकर कॉलेज प्रमुखों के साथ सोमवार को बैठक भी है। जो प्रतिभागी टीकाकरण के बिना रहते हैं, उन्हें कैसे प्रेरित किया जाए, इन सबको लेकर बैठक में चर्चा होगी। शहर के कॉलेजों में टीकाकरण को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मौके पर रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण करवाया जा सकता है। जिन विद्यार्थियों का टीकाकरण नहीं हुआ हैं, उनसे भी आग्रह है कि जल्द टीका लगवाएं।