फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15-year-old MBA student murder case in Chandigarh district court

एमबीए छात्रा हत्याकांड: 15 साल से फैसले का इंतजार, चंडीगढ़ कोर्ट में सुनवाई पूरी...दुष्कर्म के बाद की थी हत्या

Fri, 21 Nov 2025 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Nov 2025 03:59 PM IST
सार

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में वर्ष 2010 में बहुचर्चित एमबीए छात्रा हत्याकांड मामले में जल्द फैसला आने वाला है। मामले को लेकर जिला अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। 

विज्ञापन
15-year-old MBA student murder case in Chandigarh district court
Chandigarh district court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 साल पुराने बहुचर्चित एमबीए छात्रा हत्याकांड मामले में चंडीगढ़ की जिला अदालत में सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ फैसला आ सकता है। जिला अदालत में आरोपी मोनू कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई वीरवार को पूरी हो गई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 26 नवंबर की तारीख तय कर दी है। पीड़ित परिवार को लंबे समय से इस फैसले का इंतजार है।

विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2010 का है। सेक्टर-38 से 21 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया था कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। पुलिस कई वर्षों तक सुराग खोजती रही लेकिन आरोपी नहीं मिला। पिछले साल पुलिस ने डड्डूमाजरा के पास शाहपुर कॉलोनी निवासी मोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मोनू ने छात्रा की हत्या की थी और लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बचता रहा।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि छात्रा की हत्या के बाद मोनू दो अन्य महिलाओं की हत्या में भी शामिल रहा। इन दोनों मामलों की सुनवाई भी जिला अदालत में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed