फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 thousand cut as soon as the link was opened in search of online job

ऑनलाइन नौकरी की तलाश में लिंक को खोलते ही कटे 15 हजार

Thu, 17 Dec 2020 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
15 thousand cut as soon as the link was opened in search of online job
चंडीगढ़। ऑनलाइन नौकरी तलाश कर रहे एक युवक के खाते से शातिर ठगों ने 15 हजार उड़ा लिए। ठगी मोबाइल पर एक लिंक भेजकर की गई। लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से पैसे कट गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल को दी। सेक्टर-49 थाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (साजिश) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनी कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-63 निवासी है। बीते कुछ दिनों पहले वह सोशल साइट पर ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसके पास एक अज्ञात शख्स का फोन आया और कहा कि वह उसे एक लिंक भेज रहा है। लिंक को खोलकर अपनी सारी जानकारी भरनी पड़ेगी। जिसके बाद उसे नौकरी मिल जाएगी। शिकायतकर्ता सोनी कुमार ने जैसे ही लिंक पर कुछ जानकारियां भरी तभी उसके बैंक खाते से 15,010 रुपये कट गए। जब दोबारा आरोपी के नंबर पर फोन किया गया तो नंबर बंद था। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने साइबर सेल को शिकायत दी। साइबर सेल अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed