फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 HCS officers will be promoted to IAS in Haryana

Haryana: 15 HCS की प्रमोशन का रास्ता साफ, सभी जल्द बनेंगे IAS, चार साल से लटकी है पदोन्नति

Sun, 23 Jun 2024 02:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

हरियाणा सरकार अपने एचसीएस अफसरों को जल्द बड़ी खुशखबरी देने वाली है। 15 एचसीएच अधिकारियों को आईएएस पद पर प्रमोट किया जाएगा। अधिकारियों की प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।  

विज्ञापन
15 HCS officers will be promoted to IAS in Haryana
आईएएस अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले चार साल से हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) अफसरों की लंबित पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज कानूनी राय के साथ भेज दिए गए हैं। अब यूपीएससी की ओर से बैठक आयोजित की जानी है, जिसमें मुख्य सचिव, सीनियर आईएएस, यूपीएससी और केंद्र सरकार के लिए सदस्य शामिल होंगे और प्रमोशन पर फाइनल मुहर लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन


कुल 15 पदों पर एचसीएस से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस) पद पर पदोन्नति होनी है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने 2002, 2003 और 2004 बैच के 30 अफसरों के नाम भेजे हैं। साल 2020 के बाद से एचसीएस अफसरों के प्रमोशन नहीं हुई है। सरकार की भी कोशिश है कि अफसरों की पदोन्नति में आ रही सभी बाधाओं को दूर जल्द से अफसरों को जल्द खुशखबरी दी जाए।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने 2020, 2021, 2022 के 15 रिक्त पदों के लिए पिछले साल ही 30 अफसरों के नाम भेज दिए थे। मगर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सरकार की भेजी गई सूची पर सवाल खड़े कर दिए। यूपीएससी ने सरकार को पत्र भेजा और कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि 2001 और 2004 की एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवाओं की परीक्षाओं में भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में हेरफेर किया गया था और पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे पर है। साथ ही यह भी कहा कि एसीबी की रिपोर्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम हैं, उनमें से कुछ के नाम 2020 और 2021 की चयन सूचियों के लिए हरियाणा कैडर के आईएएस में पदोन्नति के लिए राज्य सरकार से प्राप्त पात्रता सूचियों में भी शामिल हैं। उसके बाद सरकार ने एजी ऑफिस से राय पूछी। एजी आफिस की ओर से कहा गया कि प्रमोशन में कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने एलआर आफिस से भी इस बारे में राय ली थी। उसके बाद सरकार ने अपनी रिपोर्ट में सभी दस्तावेज, एसीबी की जांच रिपोर्ट और चार्जशीट व कानूनी राय भी भेज दी है। यूपीएससी ने फिलहाल इसमें कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। अब यूपीएससी की ओर से मीटिंग की तारीख तय होनी है। इसी बैठक में प्रमोशन पर मुहर लग जाएगी।


इन अफसरों के नाम भेजे गए

विवेक पदम सिंह, वीना हुड्डा, डॉ. सारिता मलिक, सुरेंद्र सिंह, जगदीप ढांडा, कमलेश सिंह भादू, डॉ. मनीष नागपाल, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जगनिवास, महाबीर प्रसाद, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, अमरदीप सिंह, सुशील कुमार, वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सहरावत, आशिमा सांगवान, सतेंद्र दूहन, मनीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिह, योगेश कुमार, वंदना दिसोदिया, डा. सुमिता ढाका, जगदीप कुमार, समवर्तक खंगवाल, अनुराग ढालिया, योगेश मेहता और नवीन कुमार अहुजा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed