फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 deaths and 613 new corona cases reports in Panchkula Mohali and Chandigarh

ट्राइसिटी में कोरोना: पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में संक्रमण से 15 मौतें, 613 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 28 May 2021 03:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 May 2021 03:04 AM IST
सार

ट्राइसिटी में गुरुवार को सबसे ज्यादा सात मौतें चंडीगढ़ में हुई हैं। वहीं 200 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह रही है कि 637 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना से कुल 729 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
15 deaths and 613 new corona cases reports in Panchkula Mohali and Chandigarh
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

ट्राइसिटी यानि पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना से 15 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 613 नए संक्रमित मिले हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 7, मोहाली और पंचकूला के 4-4 मरीज शामिल है। वहीं, चंडीगढ़ में 200, मोहाली में 278 और पंचकूला में 135 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में एकांतवास में रखे गए 637 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 2640 संदिग्धों की कोरोना जांच की, जिनमें से 78 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 3129 हो गई है। वहीं, अब तक 729 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मनीमाजरा में 13, मौलीजागरां में 9, रामदरबार में 9, डड्डूमाजरा में 13, धनास में 7, सेक्टर-41 में 6, सेक्टर-22 में 5, सेक्टर-35 में 5, सेक्टर-44 में 6, सेक्टर-45 में 9, सेक्टर-46 में आठ और सेक्टर-56 में 5 संक्रमित मिले हैं। बुडै़ल निवासी 45 और धनास निवासी 50 वर्षीय महिला की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-22 निवासी 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-48 निवासी 85, सेक्टर 35 के रहने वाले 82 और सेक्टर-33 निवासी 76 साल के वृद्ध ने शहर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि सेक्टर-23 निवासी 86 साल की वृद्धा की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में चार ने दम तोड़ा 
मोहाली में चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। वहीं 659 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं, जबकि 278 नए संक्रमित मिले हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। गुरुवार को करीब दो महीनों के बाद सबसे कम चार लोगों की मौत हुई है। मोहाली शहरी एरिया में जहां 200 से कम मरीज नहीं आ रहे थे, वहीं अब एक दिन में मात्र 76 केस आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 65761 हो गई है और इनमें से 60526 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 4325 सक्रिय केस हैं, वहीं 910 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


पंचकूला में चार ने गंवाई जान
पंचकूला में गुरुवार को चार लोगों की मौत हो गई। कोरोना से मौत का आंकड़ा 331 पहुंच गया है। 135 नए मामले सामने आए हैं। मरने वालों में कालका का 43 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-8 से 44 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-6 से 72 वर्षीय व्यक्ति और 39 वर्षीय महिला शामिल है। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। मरीजों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed