फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15.9 million in the same day ingrained Property Tax

एक दिन में जमा हुआ 1.59 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स

Sun, 01 Dec 2013 09:15 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 01 Dec 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
15.9 million in the same day ingrained Property Tax
राज्य सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स पर दी गई छूट के आखिरी दिन सारे रिकार्ड टूट गए। नगर निगम द्वारा टैक्स जमा कराने को लगाए गए कैंपों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को ही प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 1.59 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इस तरह निगम के खाते में प्रॉपर्टी टैक्स के अब तक 3.85 करोड़ रुपये आ चुके हैं। अगर सरकार द्वारा छूट की सीमा और बढ़ाई गई, तो अगले कुछ दिनों में यह आंकड़ा काफी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने तीस नवंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर दस फीसदी छूट देेने का ऐलान किया था। बीस नवंबर के बाद से ही निगम की टैक्स वसूली लगातार बढ़ रही थी। परंतु दो दिन पहले हाईकोर्ट में याचिका के चलते वसूली घट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंतु निगम को उम्मीद थी कि आखिरी दिन भीड़ उमड़ेगी। यह भी उम्मीद की जा रही थी कि आखिरी दिन इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल यूनिट्स से ज्यादा टैक्स जमा कराया जाएगा, क्योंकि इनका टैक्स ज्यादा बनता है। हुआ भी यही।

आखिरी दिन शाम तक कैंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शनिवार को इंडस्ट्रियल यूनिट्स का 65 लाख रुपये टैक्स जमा कराया गया। वहीं, कॉमर्शियल यूनिट्स से भी 64-65 लाख रुपये टैक्स जमा कराया गया।


बाकी टैक्स रिहायशी इकाइयों का है। निगम अधिकारी शुरू से कयास लगा कर चल रहे थे कि तीस नवंबर तक करीब चार करोड़ रुपये टैक्स जमा हो जाएगा।

शनिवार तक 3.85 करोड़ रुपये निगम के खाते में पहुंच ही गए। अब छूट की सीमा बढ़ाने को लेकर सबकी निगाहें राज्य सरकार पर लगी हुई हैं।

प्रॉपर्टी टैक्स की जोरदार वसूली के साथ-साथ लोगों का संघर्ष भी जारी है। सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ शुरू किए गए संघर्ष के तहत शनिवार को फेज पांच में रोष मार्च निकाला गया।

फोरम के प्रधान सतवीर धनोआ और इलाके की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अलबेल सिंह सियान की अगुवाई में लोग कम्युनिटी सेंटर के पास इकट्ठे हुए।

उसके बाद सभी गलियों में जाकर टैक्स के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पीएस विरदी, रघबीर सिंह, पीडी वधवा, करम सिंह धनोआ, जय सिंह सैंभी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed