फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14th Chandigarh National Crafts Fair will be held from 29th November to 8th December.

Chandigarh News: 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक लगेगा 14वां चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेला

Fri, 27 Sep 2024 09:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
14th Chandigarh National Crafts Fair will be held from 29th November to 8th December.
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के संस्कृति विभाग के सचिव हरि कल्लिक्कट की अध्यक्षता में वीरवार को 14वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 के आयोजन को लेकर यूटी सचिवालय में एक बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि 10 दिवसीय 14वां चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेला 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक कलाग्राम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले का प्रवेश समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9.30 बजे तक होगा। शिल्प मेला 2024 का विषय भारत के रंग होगा। 10 दिवसीय शिल्प मेले के दौरान स्टार कल्चरल नाइट्स का आयोजन किया जाएगा। रोजाना बॉलीवुड, पॉलीवुड या किसी लोक कलाकार की प्रस्तुति होगी। क्राफ्ट मेले में अधिक लोगों को आकर्षित करने के लिए ललित कला अकादमी की ओर से विषय आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेले का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा लोक परंपराओं, समृद्ध भारतीय व्यंजनों के स्वाद, लोक संगीत, लोक वाद्य यंत्र और भारत के लोक नृत्यों को प्रदर्शित करना है। केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय की सहायता से प्रसिद्ध हथकरघा व्यक्ति जिनमें शिल्प गुरु, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, संत कबीर पुरस्कार विजेता शामिल हैं, शामिल होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत चंडीगढ़ के भागीदार राज्यों को 14वें चंडीगढ़ राष्ट्रीय शिल्प मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। बैठक में इंजीनियरिंग विभाग, परिवहन, शिक्षा, शहरी योजना, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, पुलिस, डीसी कार्यालय और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी, एनजेडसीसी जैसे विभिन्न संगठनों सहित चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed