फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   145 pushups done in one minute, entered in Asia and India Book of Records

Chandigarh News: एक मिनट में किए 145 पुशअप्स, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Mon, 12 Jun 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
145 pushups done in one minute, entered in Asia and India Book of Records
डेराबस्सी। अवतार सिंह बेनीपाल ने एक मिनट में 145 पुशअप्स कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर पंजाब और पूरे भारत का नाम रोशन किया है। अवतार सिंह ने बताया कि इससे पहले एक मिनट में सबसे ज्यादा पुशअप्स करने का रिकॉर्ड तमिलनाडु के सरवन कुमार के नाम था। उन्होंने 28 सितंबर 2022 को एक मिनट में 130 पुशअप्स किए। वहीं, एशियाई रिकॉर्ड सिंगापुर के टियो साउ यांग के नाम था, जिन्होंने 16 मई को 120 पुशअप्स किए थे।
विज्ञापन


अपनी उपलब्धि के बारे में बात करते अवतार ने कहा कि मुझे यह शक्ति देने के लिए मैं हमेशा ईश्वर का आभारी हूं। सफलता में परिवार का बड़ा योगदान है। कोच शिवम शर्मा के कड़े प्रशिक्षण के कारण इस मुकाम पर पहुंच पाया।
विज्ञापन


विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन करने का है सपना
भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अवतार ने कहा कि अपना वीडियो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भेज दिया है। बहुत जल्द विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन करने की कोशिश रहेगी। बता दें कि अवतार सिंह एक उद्यमी हैं। वह डेराबस्सी में कई व्यवसायों के साथ-साथ एक चैरिटेबल फाउंडेशन भी चलाते हैं जिसका उद्देश्य पंजाब में सभी को सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed