फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1400 home of illegal colony will be demolished in chandigarh

इन अवैध कॉलोनियों के 1400 मकान ढहाए जाएंगे आज

Fri, 29 Apr 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
1400 home of illegal colony will be demolished in chandigarh
अवैध निर्माण - फोटो : file photo

सरकारी जमीन को कब्जा कर बसाई गई इन अवैध कॉलोनियों के 1400 मकान आज ढहाए जाएंगे। पलसौरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) कॉलोनी के लगभग 1400 घर शुक्रवार को ढहा दिए जाएंगे। यह कॉलोनी सरकारी जमीन को कब्जा कर बसाई गई है, जो पूरी तरह अवैध है।

विज्ञापन


कॉलोनी को ढहाने के लिए अधिकारियों की 4 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें एक टीम रिजर्व रहेगी। एडीसी, दो एसडीएम, तहसीलदार, सिविल डिफेंस, एसडीओ बिल्डिंग ब्रांच, एस्टेट ऑफिस की टीम मौके पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी खुद मौके का मुआयना कर नजर बनाए रखेंगे। सुबह 7 बजे से ही कॉलोनी हटाने का काम शुरू हो जाएगा। इसकेलिए 4 जेसीबी और दूसरी मशीनरी हायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कॉलोनी शहर की बड़ी कॉलोनियों में से एक है। पांच और चार नंबर के बाद इसी कॉलोनी में सबसे ज्यादा घर हैं। इसलिए प्रशासन किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। अधिकारियों की टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। वीरवार शाम को उद्घोषणा कर कॉलोनीवासियों से अपना सामान लेकर कॉलोनी छोड़ने का कह दिया गया। इससे पहले भी कई बार नोटिस दिए गए।


डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि शहर को स्लम फ्री बनाने के लिए अवैध कॉलोनियों को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को एलबीएस कॉलोनी को ढहाया जाएगा। इसके बाद 4 नंबर कॉलोनी को भी हटाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed