{"_id":"685ace4100c6856b5d04f8af","slug":"140-drug-smugglers-arrested-3-kg-heroin-and-drug-money-worth-rs-60000-recovered-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-745436-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 140 नशा तस्कर गिरफ्तार<bha>;<\/bha> तीन किलो हेरोइन, 60 हजार की ड्रग मनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 140 नशा तस्कर गिरफ्तार<bha>;</bha> तीन किलो हेरोइन, 60 हजार की ड्रग मनी बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को 140 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3 किलो हेरोइन और 60,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
इससे सिर्फ 115 दिन के अंदर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 19,007 हो गई है। स्पेशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 94 वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 482 स्थानों पर छापे मारे। इसके चलते राज्य भर में 97 एफआईआर दर्ज की गईं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 510 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। साथ ही 89 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया गया है।