{"_id":"5e6e910c8ebc3ea4f0191ddc","slug":"14-thousand-missing-from-the-account-of-the-girl-in-the-name-of-money-refund-chandigarh-news-pkl369654775","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे रिफंड के नाम पर युवती के खाते से 14 हजार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे रिफंड के नाम पर युवती के खाते से 14 हजार गायब
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑनलाइन फूड का ऑर्डर कैंसिल करने के बाद एक युवती के खाते से 14 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सेक्टर 19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की जांच में जुट गई है।
सेक्टर-19 निवासी नेहा ठाकुर ने सेक्टर-19 थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने 16 जनवरी की रात के करीब साढ़े नौ बजे ऑनलाइन फूड आर्डर किया था, लेकिन ऑर्डर कैंसिल हो गया। इसके बाद युवती ने रुपये वापस करने की शिकायत ऑनलाइन दी। कंपनी ने रुपये वापस करने से मना कर दिया। 17 जनवरी को सुबह करीब सवा आठ बजे एक कॉल आई। फोन पर बात करने वाले ने कहा कि वह फूड कंपनी से बोल रहा है और पैसे रिफंड करने में उसकी सहायता करेगा। युवक ने उससे खाता नंबर और ऑर्डर की डिटेल भेजने को कहा। उसके बाद युवती को एक लिंक भेजा, जो उसके गूगल पे एप से अटैच हो गया। इस दौरान आरोपी ने अन्य मोबाइल नंबर भेजा और उस पर मैसेज करने को कहा। इस दौरान सामने वाला व्यक्ति कॉल पर ही था। तभी अचानक नेहा के मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़िता के अनुसार पहले पांच हजार, फिर नौ हजार रुपये खाते से निकाले गए हैं। पीड़िता ने साइबर सेल को शिकायत दी, जहां से प्रारंभिक जांच के लिए मामला सेक्टर-19 थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
बॉक्स
बाइक खरीदने के नाम पर 20 हजार ठगे
सेक्टर-47 निवासी नील कमल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने बाइक खरीदने के लिए ओएलएक्स पर विजिट किया। बाइक पसंद आने पर उसने फोन पर बाइक को लेकर रुपये तय कर लिए। आरोपी ने 20 हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराने के लिए कहा। पीड़ित के 20 हजार रुपये जमा कराने के बाद न तो उसे बाइक दी और न ही आरोपी ने फोन उठाया। मामले की सूचना साइबर सेल से सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी, जिन्होंने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।