फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 teachers to be honored in Chandigarh on Teachers Day

चंडीगढ़ः 10 शिक्षकों को स्टेट और चार को मिलेगा सशस्त्रि पत्र सम्मान, पढ़ें पूरी लिस्ट

Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
14 teachers to be honored in Chandigarh on Teachers Day
सांकेतिक तस्वीर
शिक्षा विभाग यूटी की ओर से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर शहर के सरकारी स्कूलों के 10 शिक्षकों को उनके सराहनीय कार्य के लिए स्टेट एवं चार को सशस्त्रि पत्र से नवाजा जाएगा। इन शिक्षकों के साथ दसवीं एवं 12वीं कक्षा के 90 फीसदी अंक प्राप्त करने मेधावी छात्रों को भी पुरस्कार बांटे जाएंगे। यह सम्मान समारोह पोस्ट ग्रेजुएट कालेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


 इस सम्मान प्राप्त शिक्षकों में जीएमएसएसएस सेक्टर-32 की ऑफिशियल प्रिंसिपल रंजना खोसला, जीएमएसएसएस सेक्टर-35 की लेक्चरर नीलम रानी, जीएमएसएसएस सेक्टर-20 डी की लेक्चरर परमिंदर कौर, जीएमएसएसएस सेक्टर-16 की टीजीटी वंदना वर्मा, जीएमएसएसएस सेक्टर-16 की टीजीटी धीरजा शर्मा, जीएमएस कालोनी नंबर-4 की टीजीटी मननिंदर कौर, जीएमएचएस सेक्टर-49 डी की टीजीटी संजय कुमार, जीएसएसएस कैंबवाला के टीजीटी राम बिलास, जीएमएसएसएस सेक्टर-19 की पीटीआई योगिता कलरा और जीएमएसएसएस सेक्टर-33 के जेबीटी पूजा वर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं सशस्त्रि पत्र सम्मान जीएसएसएस एमएमटी टाउन की लेक्चरर सपना सूद, जीएमएसएसएस सेक्टर-38 वेस्ट के टीजीटी जरनैल सिंह, जीएमएसएसएस सेक्टर-28 डी की टीजीटी रेणु विशिष्ट और जीएमएसएसएस सेक्टर-39 के टीजीटी मनोज कुमार जोशी शामिल हैं। वहीं, यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि शिक्षा विभाग चंडीगढ़ की ओर से स्टेट अवार्ड में तीन हरियाणा और एक पंजाब से डेपुटेशन पर ओवर स्टे कर चुके शिक्षकों को स्टेट अवार्ड दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका यूनियन ने कड़ी निंदा करती है। इसके अलावा जिन स्टूडेंट्स के दसवीं व बारहवीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हैं, उन्हें 21 हजार से लेकर 51 हजार तक का कैश अवार्ड दिया जाएगा। कामर्स, आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल और वोकेशनल स्ट्रीम से पहले तीन स्थान पर रहने वाले 3 छात्र और 3  छात्राओं को क्रमश: 21 हजार, 15 हजार और 10 हजार का अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed