फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.33 lakh cheated in the name of getting a flat on rent in New York

Chandigarh News: न्यूयॉर्क में किराए पर फ्लैट दिलाने के नाम पर ठग लिए 1.33 लाख

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
1.33 lakh cheated in the name of getting a flat on rent in New York
चंडीगढ़। न्यूयॉर्क में एक महीने के लिए फ्लैट बुक करवाने नाम पर शातिरों ने शहर की एक महिला से 1.33 लाख रुपये ठग लिए। महिला को एक महीने के लिए न्यूयार्क जाना था। वहां रहने के लिए उन्हें किराए पर एक फ्लैट चाहिए था। इसके लिए वह वेबसाइट पर फ्लैट तलाश रहीं थीं।
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्लैट बुक करने के बाद जब महिला न्यूयॉर्क पहुंचीं तो किराये पर लिया गया फ्लैट बताई गई जगह पर मिला ही नहीं और न ही फ्लैट मालिक ने फोन उठाया। साइबर सेल ने सेक्टर-20 निवासी महिला के पति मंसूर अली की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 निवासी मंसूर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी को 17 नवंबर 2023 को एक महीने के लिए न्यूयार्क में जाना था। फ्लैट किराये पर लेने के लिए जिलो प्रापर्टी नामक वेबसाइट के जरिए फ्लैट की तलाश की। फ्लैट के लिए जीलो प्रापर्टी वेबसाइट ने 100 डॉलर जमा करवाने के लिए कहा, जो उन्होंने 14 नवंबर को दिए गए पेटीएम नंबर पर जमा करवा दिए। इसके बाद उन्हें बताया गया कि फ्लैट न्यूयॉर्क के 57वीं सेंट पर मौजूद है। फ्लैट उनकी पत्नी को पसंद आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फ्लैट के लिए 500 डॉलर एडवांस के तौर पर जमा करवाने के लिए कहा गया। उन्होंने 15 नवंबर को फिर से 41550 रुपये दिए गए पेटीएम खाते में जमा करा दिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी को एक स्थान और एक व्हाट्सएप नंबर दिया गया था। इसके बाद ब्रोकर शुल्क के रूप में वेबसाइट की ओर से 300 डॉलर की राशि मांगी गई, जो पेटीएम के जरिए अदा की गई।

इसके बाद वाईफाई शुल्क के लिए 200 डॉलर मांगे गए तो उनकी पत्नी ने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से पत्नी को सुरक्षा शुल्क के रूप में 200 डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा गया। कहे अनुसार सभी तरह के भुगतान करने बाद उनकी पत्नी न्यूयॉर्क पहुंच गईं लेकिन वहां पहुंचने पर जीलो प्रॉपर्टी ने न तो उनकी पत्नी के ईमेल का जवाब दिया और न ही कॉल का जवाब दिया। आरोपी द्वारा दिए गए पते पर कोई अपार्टमेंट ही नहीं था। ठगी की शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने ठगों पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए पेटीएम नंबर से ठगों का सुराग लगाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed