फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 thousand 500 hundred government jobs recuired

साढ़े 13 हजार सरकारी नौकरियां, 5 मार्च से आवेदन

Sat, 22 Feb 2014 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
13 thousand 500 hundred government jobs recuired

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के 13,563 पद विज्ञापित कर दिए हैं। हालांकि आवेदन 5 मार्च से आनलाइन किए जा सकेंगे और 4 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि 5 मार्च से rozgarharyana.gov.in या gropudhry.in  वेबसाइट पर आवेदन आनलाइन किया जा सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, 2014 है जबकि फीस का चालान जमा करवाने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, 2014 है।

विज्ञापन

इन-इन पदों के लिए हैं नौकरियां

13 thousand 500 hundred government jobs recuired
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेलदार, बिल डिस्ट्रीब्यूटर, चौकीदार, क्लीनर, कुक, दफतरी, ड्रामा पार्टी अटेंडेट, ड्रेसर, फेरो खलासी, फील्ड अटेंडेंट, फील्ड मैन, फ्राश, ग्राऊंड मैन, हैल्पर, जमादार, कहर-कम-चौकीदार, खलासी, लैब ब्वाय, लैब अटेंडेंट, लेबर, लेडी अटेंडेंट, माली, माली-कम-चौकीदार, मैसेंजर, माइनिंग गार्ड, अर्दली, पैकर, सेवादार, सेवादार-कम-चौकीदार, सेवादार-कम-माली, पीआर चौकीदार, प्रोसेस सर्वर, रिस्टोरर, रूम अटेंडेंट, सिक्योरिटी गार्ड, साउंड अटेंडेंट, स्वास्थ्य सहायक, स्वीपर, स्वीपर-कम-चौकीदार, टीवी अटेंडेंट, अशर, वार्ड अटेडेंट, वार्ड सरवेंट, वाटर कैरियर, वाटर कैरियर-कम-चौकीदार और वाटर कैरियर-कम-कुक के लिए 10144 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ये होगा वेतनमान

13 thousand 500 hundred government jobs recuired

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेलदार और हेल्पर के लिए 1478 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वहीं, सेवादार, चौकीदार, स्वीपर, सेवादार-कम-चौकीदार, चौकीदार-कम-सेवादार और सिक्योरिटी कर्मचारी के लिए 323 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि एनिमल अटेंडेंट के 1284 पद, गेज रीडर के 95 पद, वेटर के 61 पद, लाइब्रेरी अटेंडेंट के 60 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

इसके अलावा सेवादार, चौकीदार, माली-कम-स्वीपर-कम-चौकीदार, अटेंडेंट और सेवादार-कम-चौकीदार के लिए 59 पदों के लिए भी अलग से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक पब्लिसिटी वर्कर के 39 पद और वेटर के 20 पदों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

ये होगी फार्म की फीस

13 thousand 500 hundred government jobs recuired

प्रवक्ता ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 50 रुपये और अनुसूचित जाति, पिछडे़ वर्ग, विशेष पिछडा वर्ग, सामान्य श्रेणी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के उम्मीदवार को 15 रुपये फीस चालान के जरिए स्टेट बैंक आफ पटियाला की किसी भी शाखा में जमा कराना होगा।

उसके बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा। हरियाणा निवासी महिलाओं को आवेदन फीस में 50 प्रतिशत की छूट है। ज्यादा जानकारी के लिए rozgarharyana.gov.in अथवा gropudhry.in वेबसाइट पर 5 मार्च, 2014 से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed