{"_id":"68af6a1e5334621db1038a7c","slug":"13-people-were-cheated-of-rs-2297-lakh-in-the-name-of-sending-them-abroad-chandigarh-news-c-16-pkl1079-802455-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 13 लोगों से 22.97 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 13 लोगों से 22.97 लाख ठगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में स्थित वर्ल्ड वॉक इमिग्रेशन एंड कंसल्टेंट कंपनी ने विदेश भेजने के नाम पर 13 लोगों से कुल 22 लाख 97 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी दफ्तर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने कंपनी संचालक अनुभव गर्ग और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस कंपनी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
हिमाचल के हमीरपुर निवासी सुमित ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है और विदेश जाकर काम करना चाहता था। उसने सोशल मीडिया पर कंपनी का विज्ञापन देखा और संपर्क किया। सेक्टर-17 स्थित दफ्तर में उसकी मुलाकात कंपनी की कर्मचारी पूनम से हुई। महिला ने लक्जमबर्ग का वर्क वीजा दिलाने के लिए तीन लाख रुपये फीस बताई।
पीड़ित ने शुरुआत में 22 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद पूनम ने उसकी मुलाकात संचालक अनुभव गर्ग से करवाई। अनुभव ने एक महीने के भीतर वीजा लगवाने का दावा किया। भरोसा जताने पर सुमित ने और 1.58 लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
कई महीने बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगा। जब पीड़ित ने कंपनी से संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि दफ्तर बंद कर आरोपी फरार हो चुके हैं। इसके बाद सुमित ने 22 मई 2024 को पुलिस में शिकायत दी। इसी तरह कंपनी ने अलग-अलग 13 लोगों से कुल 22 लाख 97 हजार रुपये हड़प लिए।