{"_id":"5c3e002cbdec2273a51958c0","slug":"13-ips-transfers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईपीएस के हुए तबादले, अतिरिक्त कार्यभार भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईपीएस के हुए तबादले, अतिरिक्त कार्यभार भी
Tue, 15 Jan 2019 09:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 13 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कई जिलों के एएसपी बदले गए हैं, वहीं एसपी झज्जर और एसपी लॉ एंड आर्डर को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। आईजीपी सुरक्षा, सौरभ सिंह, जो आईजीपी एसटीएफ जीजीएम और पुलिस आयुक्त पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं, को अब आईजीपी, सुरक्षा के अलावा पुलिस आयुक्त, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
योगेंद्र नेहरा, आईजीपी आरटीसी, भौंडसी को आईजी आरटीसी, भौंडसी नियुक्त करने के अलावा आईजी एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वाई.पूरन कुमार डीआईजी, जेल को पदोन्नति उपरांत आईजी, गृह रक्षी और हेमंत कलसन, डीआईजी सीटीआई गृह रक्षी को आईजीपी सीटीआई गृह रक्षी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मनीष चौधरी, एसपी सुरक्षा, सीआईडी को पदोन्नति के उपरांत डीआईजी सुरक्षा, सीआईडी और कुलविंद्र सिंह, डीसीपी व मुख्यालय जीजीएम को संयुक्त पुलिस आयुक्त व जीजीएम नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार, एसपी व कानून एवं व्यवस्था, जिनके पास एसपी टेलीकॉम का अतिरिक्त कार्यभार भी है, को एसपी टेलीकॉम और पंकज नैन, एसपी झज्जर को एसपी झज्जर के अतिरिक्त कार्यभार के अलावा एसपी सुरक्षा का कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
दीपक गहलावत, एसपी कानून एवं व्यवस्था को कमांडेंट, चौथी आईआरबी, मानेसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वे एसपी कानून एवं व्यवस्था का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इसी प्रकार अंशु सिंगला, एएसपी पंचकूला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रोहतक और नरेंद्र बिजारनिया, एएसपी गोहाना, एसपीटी को डीसीपी अपराध, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। शशांक कुमार सावन, एएसपी बादली, झज्जर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झज्जर और चंद्र मोहन, एएसपी अंबाला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अंबाला नियुक्त किया गया है।