फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 IAS Officers transferred in Haryana

हरियाणा में 13 आईएएस का तबादला: आशिमा बराड़ अब मुख्यमंत्री की एपीएस, अमिताभ ढिल्लों को परिवहन आयुक्त पद से हटाया

Fri, 08 Apr 2022 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 01:20 AM IST
सार

स्वप्निल रविंद्र पाटील को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया है। डॉ. वैशाली शर्मा करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त पद का जिम्मा संभालेंगी। एचसीएस संवर्तक सिंह खंगवाल को अतिरिक्त सचिव, हरियाणा सचिवालय स्थापना लगाया गया है।  

विज्ञापन
13 IAS Officers transferred in Haryana
तबादला - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में फेरबदल किया है। आईएएस आशिमा बराड़ अब मुख्यमंत्री की एपीएस या अतिरिक्त प्रधान सचिव-द्वितीय होंगी। उन्हें उप प्रधान सचिव से इस पद के लिए नामित किया गया है। इसके साथ ही वह मानव संसाधन विभाग के सचिव का जिम्मा भी संभालेंगी। परिवहन आयुक्त पद से आईपीएस अमिताभ ढिल्लों को हटा दिया गया है।

विज्ञापन


सरकार ने गुरुवार शाम 13 आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पंकज यादव को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का महानिदेशक लगाया गया है। विनय सिंह वर्तमान कार्यभार के अलावा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव व एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन


संजीव वर्मा को हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। वह करनाल के मंडलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार देखते रहेंगे। रमेश चंद्र बिढाण को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का महानिदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक और हरियाणा बीज सर्टिफिकेशन एजेंसी का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गरिमा मित्तल वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी देखेंगी। राज नारायण कौशिक परिवहन आयुक्त व परिवहन विभाग के विशेष सचिव लगाया गया है। धीरेंद्र खडगटा को विकास एवं पंचायत विभाग व ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक लगाया गया है।


मोनिका गुप्ता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक की प्रशासक और शहरी संपदा, रोहतक की अतिरिक्त निदेशक होंगी। मोहम्मद इमरान रजा को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त व विशेष अधिकारी, एपीजेड फरीदाबाद लगाया गया है। नेहा सिंह हिसार की अतिरिक्त उपायुक्त होंगी। स्वप्निल रविंद्र पाटील को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया है। डॉ. वैशाली शर्मा करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त पद का जिम्मा संभालेंगी। एचसीएस संवर्तक सिंह खंगवाल को अतिरिक्त सचिव, हरियाणा सचिवालय स्थापना लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed