फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 died in punjab and Six died in Haryana due to covid 19

कोरोना: हरियाणा में 8900 पॉजिटिव मिले, 16815 शिक्षकों ने नहीं लगवाई वैक्सीन, पंजाब में 13 मरीजों ने गंवाई जान

Sun, 16 Jan 2022 10:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jan 2022 10:58 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को हरियाणा में 8900 संक्रमित मिले हैं। वहीं पंजाब में नए मरीजों की संख्या  7396 रही। नौ जिलों में 13 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।

विज्ञापन
13 died in punjab and Six died in Haryana due to covid 19
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मामले 51 हजार से ऊपर हो गए हैं। रविवार को 8900 नए संक्रमित मिले और छह मरीजों की मौत हुई। वयस्कों को दोनों डोज के अलावा 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बावजूद इसके प्रदेश के 16815 शिक्षकों ने अभी तक एक भी डोज नहीं लगवाई है। सरकार इनके खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। वहीं पंजाब के नौ जिलों में 13 मरीजों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई और 24 घंटे में 7396 संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


एनसीआर में शामिल हरियाणा के जिलों के साथ ही पंचकूला में सबसे अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। रविवार को गुरुग्राम में 3378, फरीदाबाद में 1396, हिसार में 272, सोनीपत में 414, करनाल में 360, पानीपत 207, पंचकूला 718, अंबाला में 536, सिरसा में 214, रोहतक में 240, यमुनानगर 196, भिवानी में 103, कुरुक्षेत्र में 113, महेंद्रगढ़ में 49, जींद में 121, रेवाड़ी में 152, झज्जर में 180, फतेहाबाद में 65, कैथल में 95, पलवल 13, चरखी दादरी 45 व नूंह में 13 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला व जींद में 1-1, पंचकूला में दो संक्रमितों की मौत हुई है। 4361 संक्रमित शुक्रवार को ठीक हुए। 16 जनवरी को 44244 लोगों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं।
विज्ञापन


रिकवरी दर कम होकर 92.75 फीसदी पहुंची
संक्रमितों की रिकवरी दर कम होकर 92.75 फीसदी पहुंच गई है। रविवार को दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 18.80 प्रतिशत हो गई। इसमें निरंतर इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कुल सक्रिय मरीज 51253 हैं, जिनमें से 45272 होम आइसोलेशन में ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


16167 शिक्षकों ने लगवाई सिर्फ एक डोज 
राज्य के 14160 स्कूलों में 104162 शिक्षक कार्यरत हैं। जिनमें से 16815 ने एक भी डोज नहीं लगवाई है। 16167 शिक्षकों ने एक ही डोज लगवाई है। 71 हजार से अधिक शिक्षक दोनों डोज लगवा चुके हैं। यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम व रेवाड़ी में 90 फीसदी शिक्षक टीकाकरण करवा चुके हैं। पानीपत, पलवल, पंचकूला, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, चरखी दादरी व फरीदाबाद में 80 फीसदी शिक्षकों ने टीकाकरण करवाया है। अभी ऐसा कोई जिला नहीं जहां सौ फीसदी शिक्षक दोनों डोज लगवा चुके हों।


पंजाब में 13 की मौत, 7396 मिले संक्रमित
पंजाब में 24 घंटे में नौ जिलों में 13 संक्रमितों की मौत हुई और 7396 नए मरीज मिले। राज्य की संक्रमण दर 20.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक लुधियाना में तीन, पठानकोट-मोहाली में दो-दो और अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, पटियाला में एक-एक मौत रिकॉर्ड की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed