{"_id":"6a2c4fd29fd361cba20f6d58","slug":"13-absconding-accused-nabbed-in-a-week-six-proclaimed-offenders-also-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1044159-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक सप्ताह में 13 फरार आरोपी दबोचे, छह घोषित अपराधी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक सप्ताह में 13 फरार आरोपी दबोचे, छह घोषित अपराधी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के पीओ एवं समन स्टाफ ने 4 से 10 जून 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन की निगरानी में इंस्पेक्टर हरभजन सिंह के नेतृत्व में की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने राज्य मामलों में छह घोषित अपराधियों (पीओ) और एनआई एक्ट के मामलों में दो पीओ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) तामील किए गए, एक पुनः गिरफ्तारी वारंट निष्पादित किया गया तथा एक उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) भी तामील की गई।
गिरफ्तार घोषित अपराधियों में सागर, विशाल उर्फ कक्कड़ी, विनोद कुमार, सुमित, पिंटू उर्फ पंतु और गौरव उर्फ भारत शामिल हैं। ये आरोपी चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। सभी आरोपियों को संबंधित अदालतों में पेश किया गया, जहां से अधिकांश को मॉडल जेल और बुरैल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने एनआई एक्ट के मामलों में भी दो पीओ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहीं एक दोषी को पुनः गिरफ्तार कर चार माह की सजा भुगतने के लिए जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।