फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1250 cycle of first phase will start running by February

फरवरी तक चलने लगेंगी पहले फेज की 1250 साइकिल

Fri, 04 Dec 2020 11:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
1250 cycle of first phase will start running by February
चंडीगढ़। अगले साल फरवरी तक स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत पहले फेज की 1250 साइकिलें चलने लगेंगी। इस तरह चार फेज में प्रोजेक्ट के तहत 5 हजार साइकिलें चलना शुरू हो जाएंगी। हालांकि, इस माह से स्मार्ट सिटी साइकिल फॉर चेंज प्रोजेक्ट के तहत 225 साइकिलें चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि कंपनी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले फेज में 1250 साइकिलें चलेंगी। तब तक शहर के लोग साइकिल फॉर चैलेंज प्रोजेक्ट के तहत आईं 225 साइकिलों का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

यह है साइकिल फॉर चैलेंज प्रोजेक्ट
शहरी एवं विकास मंत्रालय की ओर से इंडियन साइकिल फॉर चेंज चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश से 95 शहरों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें चंडीगढ़ ने भी अपना नाम दर्ज कराया है। प्रतियोगिता जीतने वाली स्मार्ट सिटी को एक करोड़ रुपये का इनाम भी मिलेगा। यह प्रतियोगिता दिसंबर तक जारी रहेगी। चैलेंज के तहत होने वाले कार्यक्रमों का विषय बाईसाइकिल को पैडल मारो और अपने स्वास्थ्य को अच्छा करो है। इस चैलेंज के तहत दो चरण हैं। पहले चरण की शुरुआत अक्तूबर माह में शुरू हो गई है। इसके तहत शहर में सर्वे और पब्लिक में अभियान छेड़ा जाएगा, जिसमें 11 शहरों को चुना जाएगा। दूसरा चरण मई 2021 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को ईको फ्रेंडली बनाना मुख्य उद्देश्य
स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव का कहना है कि इस चैलेंज के तहत शहर को साइकिल फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसमें लोगों के सुझाव भी मांगे जाएंगे। शहर में साइकिल को बढ़ावा देने के लिए लोगों से जो सुझाव आएंगे, उन्हें लागू भी किया जाएगा। इस अभियान को कामयाब करने के लिए शहर में एक सर्वे भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed