{"_id":"61d6b6e6c9894f244209aa94","slug":"125-passengers-of-air-india-s-italy-amritsar-flight-have-tested-positive-for-covid-at-amritsar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Corona: इटली से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 125 संक्रमित मिले, 13 मरीज अस्पताल से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Corona: इटली से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में 125 संक्रमित मिले, 13 मरीज अस्पताल से भागे
Thu, 06 Jan 2022 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:01 PM IST
सार
पंजाब में कोरोना के बिगड़े हालात को देखकर तीसरी लहर की आहट दिखने लगी है। बुधवार को 24 घंटे में चार संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 1811 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर में इजाफा होकर 7.95 प्रतिशत पहुंच गई है।
विज्ञापन
इटली से अमृतसर पहुंची फ्लाइट में आए 125 लोग मिले संक्रमित।
- फोटो : ANI
विस्तार
इटली से उड़ान भर कर गुरुवार की सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय (एसजीआरडी) एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट में 125 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। इटली से पहुंची फ्लाइट में कुल 179 यात्री भारत पहुंचे थे। इनमें से करीब 155 यात्रियों के कोविड सैंपल लिए गए, जिनमें से 125 यात्रियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में अचानक यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
13 संक्रमित अस्पताल से फरार
संक्रमितों में से 13 यात्री अधिकारियों को बरगला कर अस्पताल से फरार हो गए हैं। अमृतसर के उपायुक्त गुरप्रीत सिंह खैहरा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अगर वे सुबह तक नहीं लौटते हैं तो हम उनकी तस्वीरें अखबार में प्रकाशित करेंगे और उनके खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हम उनके पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इटली (रोम) से पहुंची फ्लाइट ने अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने इन सभी यात्रियों को कंट्री एट रिस्क जोन एरिया में भेज दिया। ओमिक्रॉन की संभावना को देखते हुए छोटे बच्चों को छोड़कर अन्य सभी के सैंपल लिए गए। करीब 155 यात्रियों की टेस्ट रिपोर्ट में से 125 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने तुरंत इसकी जानकारी डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा को दी, जिसके बाद डीसी ने सिविल सर्जन चरणजीत सिंह को मेडिकल टीमें एयरपोर्ट पर भेजने के निर्देश दिए। इसके कुछ समय बाद ही जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें एयरपोर्ट पर पहुंच गईं और कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों को अलग कर दिया। सेहत विभाग के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कुछ यात्रियों को घरों में क्वारंटीन किया है जबकि कुछ यात्रियों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
यात्रियों को लेने पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा
इटली से आए यात्रियों को लेने पहुंचे परिजनों ने इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना संक्रमित आने की रिपोर्ट के बाद हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब 72 घंटे पहले की रिपोर्ट निगेटिव आई है तो इतनी जल्दी कैसे वे कोविड पॉजिटिव आ गए। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश के तहत किया गया है। टेस्ट करने वाले निगेटिव रिपोर्ट देने के बदले पैसे की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में जब एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। किसी ने निगेटिव रिपोर्ट के बदले पैसे नहीं मांगे है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने प्रशासन को सूचित कर दिया और इसके बाद की सभी कार्रवाई सेहत विभाग ने की है।
Punjab | 125 passengers of Air India's Italy-Amritsar flight have tested positive for Covid-19 on arrival at Amritsar airport: VK Seth, Airport Director pic.twitter.com/H5WPKqYLPk
— ANI (@ANI) January 6, 2022