फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1204 complaints of violation of code of conduct action taken on 959

Chandigarh News: आचार संहिता उल्लंघन की 1204 शिकायतें, 959 पर कार्रवाई

Tue, 09 Apr 2024 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
1204 complaints of violation of code of conduct action taken on 959
हरियाणा के लोगों ने सी विजिल एप से भेजी शिकायतें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में आचार संहिता की अब तक 1204 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 959 शिकायतें सही पाई गईं और इन पर नियमानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। यह सभी शिकायतें सी विजिल एप के माध्यम से आयोग के पास पहुंची थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि सर्वाधिक 317 शिकायतें सिरसा जिले से प्राप्त हुई हैं। इसी प्रकार, अंबाला से 219, भिवानी से 46, फरीदाबाद से 40, फतेहाबाद से 37, गुड़गांव से 78, हिसार से 46, झज्जर से 20, जींद व कैथल से 22-22, करनाल से 16, कुरुक्षेत्र से 31, महेंद्रगढ़ से 3, मेवात से 36, पलवल से 32, पंचकूला से 67, पानीपत से 5, रेवाड़ी से 3, रोहतक से 34, सोनीपत से 87 तथा यमुनानगर से 43 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के बराबर एक शक्ति मिलती है। सी-विजिल एप को गूगल प्ले स्टोर से एंड्राइड फोन और एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। लोग आचार संहिता उल्लंघन की फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड कर इसे एप पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड होती है। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनट में शिकायत का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed