{"_id":"682650ddaf3d57d862044884","slug":"1202-people-issued-notice-for-wastage-of-water-chandigarh-news-c-16-pkl1091-710420-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पानी की बर्बादी पर 1202 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पानी की बर्बादी पर 1202 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। एक महीने में 1202 लोगों को नोटिस और 88 का चालान काटा गया है। नगर निगम ने 15 अप्रैल को पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। अब एक महीने के अभियान 1200 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है।
आयुक्त अमित कुमार ने वीरवार को जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ने पानी को बर्बाद होने से बचाने के लिए सभी प्रयास किए हैं, जैसे कि वाहनों की धुलाई और लॉन में पानी डालने पर रोक लगाने का काम किया है। इसके लिए सुबह तीन घंटे टीम पूरे शहर का दौरा करती है। उस समय ऐसा करने वालों नोटिस जारी करने के साथ जरूरत पड़ने पर चालान किया जाता है।
विज्ञापन