फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 year old paras parents donated his organs

12 साल का पारस मसीहा बनकर आया, 5 को जीवन दे गया

Sat, 08 Aug 2015 09:27 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Aug 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
12 year old paras parents donated his organs

12 साल के एक बच्चे ने गंभीर बीमारियों से जूझ रही दो युवती व एक महिला सहित पांच लोगों को नया जीवनदान दिया है। शिमला निवासी पारस को सड़क हादसे के बाद पीजीआई में ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। छह दिन की काउंसिलिंग के बाद मां-बाप ने अपनी इस इकलौती संतान के ऑर्गन डॉनेट कर दिए।

विज्ञापन


इन्हें मिला नया जीवन
पारस की एक किडनी देहरादून की रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला को ट्रांसप्लांट किया गया है। साल 2007 में डिलीवरी के दौरान उसकी किडनी डैमेज हो गई थी। 2009 में महिला के पति ने किडनी दी, लेकिन 2011 में फिर से डैमेज हो गई थी। तब से वह डायलिसिस पर थी। आखिरकार पारस का ब्लड ग्रुप उससे मैच कर गया।
विज्ञापन


पारस की दूसरी किडनी व पैंक्रियाज एक 24 वर्षीय युवती में ट्रांसप्लांट किया गया है। साल 1998 में युवती टाइप वन डायबिटीज से पीड़ित हो गई थी। साल 2014 में किडनी भी खराब हो गई थी। शिमला की रहने वाली युवती को किडनी और पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारस का लीवर चंडीगढ़ की एक 30 वर्षीय युवती में ट्रांसप्लांट किया गया है। साल 2006 में प्रेंगनेसी के दौरान किए गए टेस्ट में पता चला कि युवती का लीवर डैमेज हो रहा है। साल 2013 से वे डोनर का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार पारस उनकी जिंदगी में नई रोशनी लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed