फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 minors acquitted in murder of 16-year-old boy

Chandigarh News: 16 वर्षीय किशोर की हत्या में 12 नाबालिग बरी

Sat, 13 Sep 2025 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
12 minors acquitted in murder of 16-year-old boy
चंडीगढ़। जिला अदालत ने मौलीजागरां में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में सभी 12 नाबालिग आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि पुलिस आरोप साबित करने में नाकाम रही। इस केस में शामिल 10 नाबालिगों को पहले ही जुवेनाइल कोर्ट बरी कर चुकी थी क्योंकि उनकी उम्र 16 वर्ष से कम थी। वहीं, दो आरोपी 16 से 18 साल की आयु वर्ग के थे, जिनका ट्रायल सेशन कोर्ट में चला। यहां भी पुलिस कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी और अदालत ने दोनों को बरी कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों के वकील ने दलील दी कि पुलिस ने केस सुलझाने के दबाव में नाबालिगों को झूठा फंसा दिया। जांच के दौरान बरामद चाकू पर खून के निशान मिले थे लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट में पता चला कि उसकी बनावट ऐसी नहीं थी जिससे मृतक को घाव लगे हों। गौरतलब है कि 23 जून 2023 को किशोर पर कुछ लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया था। उसे सेक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed