फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   12 kg heroin seized in Amritsar, 3 held by Punjab Police

Punjab: अमृतसर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जब्त की 12 किलो हेरोइन, पाक तस्करों के संपर्क में थे आरोपी

Thu, 10 Aug 2023 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:28 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि खुफिया ऑपरेशन में पकड़े गए सभी आरोपी खेप पहुंचाने जा रहे थे। ये आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में हैं। मामले में आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
12 kg heroin seized in Amritsar, 3 held by Punjab Police
अमृतसर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : twitter @DGPPunjabPolice

विस्तार

अमृतसर देहात पुलिस ने सीमांत लोपोके इलाके में गुरुवार को बेहद खुफिया सूचना पर आधारित एक खास ऑपरेशन के दौरान तीन नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 12 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने रैकेट का पर्दाफाश कर इसके अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घरिंडा थाने के गांव दाओके निवासी भिंदर सिंह उर्फ भिंदा, राजाताल गांव निवासी दिलबाग सिंह उर्फ मनू और राजासांसी थाने के गांव छीना शबाजपुर निवासी मनीपाल सिंह उर्फ मनी के रूप में बताई। आरोपियों के कब्जे से 12 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ पुलिस की टीमें सफेद रंग की वरना कार भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया पुलिस को पक्की सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिये गिराई गई हेरोइन की खेप हासिल की गई है, जो एक सफेद रंग की कार में इस हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहे हैं। अमृतसर देहात पुलिस ने गांव बहड़वाल के निकट नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने सफेद रंग की वरना कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने कार को भगा ले जाने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 12 किलो हेरोइन बरामद कर ली। आरोपियों ने दो-दो किलो के पैकेट बनाकर अपनी कमर के साथ लपेट रखे थे जबकि छह किलो का एक पैकेट कार के अंदर रखा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। आरोपी पाकिस्तानी तस्करों की मदद से हेरोइन इधर मंगवाकर पूरे पंजाब में सप्लाई करते थे।

वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी देहात सतिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कई आपराधिक केस चल रहे हैं। पाकिस्तानी तस्करों और इस खेप को हासिल करने वालों की पहचान के लिए पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हेरोइन के साथ गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ लोपोके थाने में एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed