फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.19 lakh withdrawn from ITBP officer's credit card

Chandigarh News: आईटीबीपी के अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से 1.19 लाख निकाले

Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
1.19 lakh withdrawn from ITBP officer's credit card
चंडीगढ़। वेस्टर्न कमांड मुख्यालय में तैनात आईटीबीपी के एक अधिकारी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वह वेस्टर्न कमांड में तैनात हैं। उन्हें एक बैंक से 22 अप्रैल 2024 को क्रेडिट कार्ड जारी किया गया था। उन्होंने कभी कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। 11 अगस्त 2024 को पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ने एक जुलाई 2024 को दो बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में एक लाख 882 और 18 हजार 343 रुपये निकाल लिए। पीड़िता का कहना है कि उसे क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले जाने की जानकारी भी नहीं थी। अब बैंक उन पर रुपये जमा करने का दबाव बना रहा है। हैरानी की बात यह है कि रकम न तो उन्होंने निकाली और न ही इस्तेमाल किया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed