{"_id":"4dbeaaabc6f94335c169c6a106e3846f","slug":"115-million-for-mining-highest-bid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा 115 करोड़ में बिके खनिज पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा 115 करोड़ में बिके खनिज पदार्थ
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 24 Dec 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में पर्यटन भवन सेक्टर दो स्थित खनन कार्यालय में पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र क्षेत्र में चयनित यूनिटों में खनिज पदार्थों के लिए नीलामी हुई।
इनमें बोल्डर, रेता, बजरी शामिल हैं और आरक्षित राशि 65 करोड़ रुपये की तुलना में सरकार को 369.94 करोड़ रुपये बतौर राजस्व की प्राप्ति हुई है।
इन तीनों जिलों की यूनिटों की बोली में 54 फर्मों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सबसे ज्यादा बोली 115 करोड़ की लगी।
जिले की यूनिट एक के शाहपुर ब्लॉक एक व दो के ब्लॉक करणपुर और सात व आठ ब्लॉकों की कुल 15 गांवों की सात वर्ष के लिए नीलामी की गई।
इसके लिए आरक्षित मूल्य 16 करोड़ 50 लाख रुपये निर्धारित था, लेकिन 52 करोड़ रुपये की अंतिम बोली देकर हरियाणा रॉयल्टी कंपनी ने नीलामी अपने नाम कर ली।
इसी प्रकार यूनिट तीन में कोर्ट विल्ला, ब्लाक चार रत्तेवाली, ब्लॉक पांच नटवाल, ब्लाक छह के क्रमश: 4, 9, 2 कुल 15 गांवों की जगहों में खनिज निकालने के लिए 25.85 करोड़ के आरक्षित मूल्य के बदले एवीजे इन फारेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 115 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 वर्ष के लिए नीलामी अपने नाम कर ली।
पंचकूला यूनिट चार के रायपुररानी ब्लॉक सात व मंडलाय ब्लाक आठ में क्रमश: पांच और एक जगह की नीलामी हुई।
इसके लिए 7.15 करोड़ रुपये की रिजर्व प्राइस थी, जिसे यमुना इन्फ्रा डेवलपर ने 43.66 करोड़ रुपये की सबसे अधिक बोली लगाकर आठ वर्ष के लिए अपने नाम किया।
आयोजित नीलामी में अंबाला जिले की यूनिट एक के टोका ब्लाक एक, फतेहपुर ब्लाक दो, उज्जर माजरा ब्लाक तीन, नागोली ब्लाक चार व छोटा गढ़ ब्लाक पांच के क्रमश: नौ, तीन, एक, पांच सहित कुल 21 जगहों के लिए आरक्षित मूल्य 4.40 करोड़ रुपये रखा गया था।
विज्ञापन
इस बोली में अंथिया प्रोपर्टीज लिमिटेड ने 82 करोड़ की बोली लगाकर 10 वर्ष के लिए इसे अपने नाम किया।
अंबाला जिले में यूनिट दो मुलाना ब्लॉक छह के 23 स्थानों पर खनन के लिए 10 साल के लिए नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य एक करोड़ 65 लाख रुपये था।
इसके लिए अस्टिन एकेवन एवं माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड नेहरू प्लेस दिल्ली ने 13 करोड़ 26 लाख रुपये की बोली लगाकर इसे अपने नाम किया।
यूनिट तीन के गनी खेड़ा ब्लॉक सात, बबयाल ब्लाक आठ, कराधान ब्लाक नौ, लालियाना ब्लॉक 10 व देवीनगर ब्लॉक 11 के 36 स्थानों पर खनन के लिए आरक्षित 4.95 करोड़ के बदले प्लैनेट स्टील प्लेनेट लिमिटेड ने 51.01 करोड़ रुपये की बोली देकर आठ वर्ष की अवधि के लिए अपने नाम किया।
नीलामी में कुरुक्षेत्र यूनिट एक कुरुक्षेत्र सैंड ब्लॉक एक की 17 जगहों पर 10 सालों की अवधि के लिए रेत निकालने के लिए 4.5 करोड़ रुपये की आरक्षित राशि के मुकाबले मार्कंडेश्वर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 13 करोड़ एक लाख रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया गया।
भवन निर्माण में दिक्कतें दूर होंगी
नीलामी के दौरान मौजूद उपायुक्त ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नीलामी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। पर्यावरण विभाग की ओर से हरी झंडी मिलने के तीन माह बाद यह कार्य शुरू किया जा सकता है।
इससे लोगों को सुविधा होगी, क्योंकि पहले भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इस मौके पर उपायुक्त एसपी अरोड़ा, उपमंडल अधिकारी (ना0) पंचकूला गुरमीत सिंह, उपमंडल अधिकारी (ना0), कालका मनीता मलिक, खनन अभियंता आरके शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी नरेश श्योकंद भी उपस्थित थे।