फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   112 17 crore to more than 17 crore Apollo Panelaga Municipal Corporation

Chandigarh: अपने 112 भवनों में 17 करोड़ से सोलर पैनल लगाएगा नगर निगम, 25 साल के लिए होंगे स्थापित

Thu, 04 Jan 2024 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 01:46 AM IST
सार

सोलर पैनल नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे गोशाला, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र समेत सभी कम्युनिटी सेंटर व अन्य इमारतें पर लगाए जाएंगे। इन सोलर पैनल से जो अतिरिक्त बिजली पैदा होगी, उसे ग्रिड को दिया जाएगा।

विज्ञापन
112 17 crore to more than 17 crore Apollo Panelaga Municipal Corporation
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम ने अपने सभी बड़े भवनों पर सोलर पैनल लगाने का फैसला किया है। इसके लिए 112 भवनों का चयन किया गया है। करीब 17 करोड़ से सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे जो भी बिजली पैदा होगी, उसे ग्रिड को दिया जाएगा। 
विज्ञापन

नगर निगम की कोशिश है कि वर्तमान वित्त वर्ष में भवनों पर सोलर पैनल लगाने का काम शुरू कर दिया जाए। सदन की अगली बैठक में यह एजेंडा आ सकता है।

नगर निगम ने आंकलन किया है कि सभी भवनों पर जो सोलर पैनल लगाए जाएंगे, उस पर आया 17 करोड़ का खर्च आठ साल में रिकवर कर लिया जाएगा, जबकि यह पैनल 25 वर्षों के लिए स्थापित होंगे। दावा है कि निगम के सभी बड़े भवनों पर सोलर पैनल लगाने से बिजली की काफी बचत होगी। वर्तमान वित्त वर्ष के बजट में ही इस परियोजना के लिए बजट रखा गया है, इसलिए कोशिश है कि वित्त वर्ष में ही काम शुरू कर दिया जाए। 
विज्ञापन


यह सोलर पैनल नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे गोशाला, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र समेत सभी कम्युनिटी सेंटर व अन्य इमारतें पर लगाए जाएंगे। इन सोलर पैनल से जो अतिरिक्त बिजली पैदा होगी, उसे ग्रिड को दिया जाएगा। निगम के इस फैसले से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा और प्रशासन की ओर से तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन ने सोलर से 75 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। प्रशासन ने पहले ही 500 गज के घरों के लिए छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया था। इस कारण शहर देश के केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा सोलर ऊर्जा उत्पन्न करने वाला प्रदेश बन गया है। यहां पर अभी लगभग 64 मेगावाट सोलर ऊर्जा की क्षमता वाले सोलर पैनल लगे हुए हैं। प्रशासन ने 2025 तक 100 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed