फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   110 Mini Roadways Bus Converted in Ambulance to Fight Against Corona in Haryana

कोरोना से जंग: हरियाणा में 110 मिनी बसें एंबुलेंस में तब्दील, 25 वोल्वो भी बनेंगी चलता फिरता अस्पताल

Wed, 12 May 2021 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 May 2021 04:18 PM IST
सार

25 वोल्वो को भी अत्याधुनिक एंबुलेंस में तब्दील किया जाएगा। इनमें ऑक्सीजन समेत प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।
 

विज्ञापन
110 Mini Roadways Bus Converted in Ambulance to Fight Against Corona in Haryana
रोडवेज की मिनी बसों को बनाया गया एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सरकार ने गांवों में कोरोना का प्रसार रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी के तहत रोडवेज की 110 साधारण मिनी बसों को एंबुलेंस में तब्दील किया गया है। इसके अलावा 25 वोल्वो को भी अत्याधुनिक एंबुलेंस में तब्दील किया जाएगा। इनमें ऑक्सीजन समेत प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी।

विज्ञापन


कोरोना मुक्त हरियाणा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बड़ा फैसला लिया है। 25 वोल्वो बसें चलते-फिरते अस्पताल की तरह होंगी। ये वोल्वो एंबुलेंस 3 दिन में तैयार हो जाएंगी और प्रत्येक जिले के गांव में दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जरूरत महसूस कर रहे मरीज को बस रूपी अस्पताल में तुरंत ऑक्सीजन मिलेगी। कोविड की रोकथाम व लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन



वहीं रोडवेज की 110 साधारण मिनी बसों को एंबुलेंस बनाया गया है। मंगलवार से ये बसें विभिन्न जिलों के गांवों के लिए निकल गई हैं। ये एंबुलेंस आपातकालीन परिस्थिति में उपयोगी सिद्ध होंगी। प्रदेश के हर जिले को 5 मिनी बस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंस में कोविड प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जाएगा। गांवों में ये एंबुलेंस कोरोना संदिग्धों की पहचान करेंगी। गांवों में महामारी कम से कम लोगों को प्रभावित करे, इसलिए और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मिनी बसों में सभी जरूरी उपकरण मुहैया करवाए गए हैं। मरीजों के लिए सभी दिशाओं में गैप रखते हुए 4 बेड तैयार किए गए हैं। एंबुलेंस में पंखों सहित ऑक्सीजन के लिए भी सिलिंडर की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, पीपीई किट, सैनिटाइजर रखने का भी प्रावधान किया गया है। चालक व परिचालक की सुरक्षा को लेकर कोविड मरीजों से दूरी बनाने के लिए प्लास्टिक शीट से एक केबिन तैयार किया गया है।


मंगलवार को हरियाणा में 11,637 नए केस आए और 15,728 लोगों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश के 16 जिलों में पहली बार संक्रमण के नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed