फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   110 candidates in 10 colleges, 43705 voters will decide victory and defeat

Chandigarh News: 10 कॉलेजोंं में 110 उम्मीदवार, 43705 मतदाता तय करेंगे जीत-हार

Sun, 03 Sep 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
110 candidates in 10 colleges, 43705 voters will decide victory and defeat
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के 10 कॉलेजों में विद्यार्थी परिषद के चार पदों के लिए मैदान में उतरे 110 उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला 43705 मतदाता करेंगे। काॅलेजों में कितने और किन जगहों पर पॉलिंग बूथ लगेंगे इसकी सूची सोमवार को जारी होगी। 10 कॉलेजों में अध्यक्ष के लिए 31, उपाध्यक्ष के लिए 25, महासचिव के लिए 28 और संयुक्त सचिव के लिए 26 उम्मीदवार हैं। सबसे अधिक 8492 मतदाता सेक्टर-32 स्थित जीजीएसडी कॉलेज में हैं। इसके बाद डीएवी में 8384 विद्यार्थी हैं जिनमें से 5239 लड़के और 3145 लड़कियां हैं। वहीं सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में कुल 5954 विद्यार्थी हैं जिनमें 4658 लड़के और 1296 लड़कियां हैं। वहीं सेक्टर-11 के कोएड में करीब 4500 और गर्ल्स कॉलेज में 3870 छात्राएं हैं। सबसे कम विद्यार्थी सेक्टर-50 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में हैं। यहां विद्यार्थियों की संख्या 900 के करीब है। गर्ल्स कॉलेजों में 4800 छात्राओं के साथ एमसीएम डीएवी सबसे आगे है। वहीं जीसीजी-42 में 3291 और देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में 1330 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

नारेबाजी की बजाए अब मुद्दों पर फोकस
शनिवार को विद्यार्थी संगठनों ने कक्षाओं में प्रचार किया। नारेबाजी की बजाए अब विद्यार्थी नेता विद्यार्थियों के मुद्दों को पकड़ रहे हैं और एक-एक विद्यार्थी से बात कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सभी संगठन सक्रिय रूप से अपना वोट बैंक बढ़ा रहे हैं। सभी विद्यार्थी संगठनों के सोशल मीडिया पर पेज बने हुए हैं जहां उनके प्रचार की वीडियो से लेकर उनके किए काम और उनके उम्मीदवारों की जानकारी साझा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed