फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 women who stuck in Dubai returned to India

दुबई में फंसीं 11 बेटियां सकुशल वतन लौटीं, अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Sat, 23 Jan 2021 01:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
11 women who stuck in Dubai returned to India
अमृतसर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय एक बार फिर जरूरतमंदों के मसीहा बने। रोजी-रोटी कमाने दुबई गईं और वहां बंधक बनाई गईं 12 बेबस लड़कियों में से 11 को उन्होंने शुक्रवार को सुरक्षित वतन पहुंचाया। एक लड़की की अचानक सेहत खराब होने के कारण वह कुछ दिन बाद वतन पहुंचेगी।

विज्ञापन


इस दौरान हवाई अड्डे पर सभी लड़कियों का सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय ने खुद स्वागत किया और बताया कि आर्थिक मजबूरियों के कारण पंजाब समेत दूसरे सूबों के बहुत से माता-पिता लालची एजेंटों के चंगुल में फंसकर मासूम बेटियों को अरब देशों में नौकरी के लिए भेज देते हैं। 
विज्ञापन


बदकिस्मती के कारण वहां लालची एजेंट इन्हें जमींदारों या अन्य कारोबारियों के पास भेज देते हैं, जहां इनसे बंधक बनाकर काम लिया जाता है। उन्होंने लाखों खर्च कर इन लड़कियों को कानूनी बाधाओं से पहले मुक्ति दिलाई और वतन पहुंचाने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि भारत की ऐसी बहुत सी लड़कियां मस्कट, शारजाह, रासलखेमे और दुबई में फंसी हुई हैं, वह घर वापस आना चाहतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. ओबराय ने बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक इस समय अरब देशों में करीब 200 लड़कियां फंसी हुई हैं। वह पहले भी सात लड़कियों को भारत ला चुके हैं। उनकी पूरी कोशिश है कि अन्य लड़कियों को भी जल्द लाया जायेगा। डॉ. ओबराय ने मां-बाप से अपील की है कि वह अच्छी तरह पड़ताल करने के बाद ही बेटियों को विदेश भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed