फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 suspects arrested pathankot of punjab one is in army uniform

पठानकोट: दो दिन में आतंकी समझ दबोचे 11 संदिग्ध, निकले लुटेरे, एक ने पहनी थी सेना की वर्दी

Sat, 01 Dec 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब) Updated Sat, 01 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
11 suspects arrested pathankot of punjab one is in army uniform
पठानकोट

पठानकोट के माधोपुर में छीनी गई इनोवा और अमृतसर के निरंकारी सत्संग भवन पर बम धमाके के बाद रोजाना संदिग्ध देखे जाने की घटनाओं के बाद पुलिस ने पिछले दो दिन में आतंकी समझ 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हालांकि ये सब लुटेरे निकले। पुलिस ने इनके पास से डेढ़ किलो नशीला पदार्थ, पांच बाइक, 2 दातर और तार काटने वाले कटर बरामद किए हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से कुछ हिमाचल और कुछ पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एसपी इन्वेस्टिगेशन धर्मवीर ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इनमें से पांच को पुलिस ने गुरुवार को चक्की दरिया के आसपास जंगलों और छह लोगों को शुक्रवार सुबह पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर नंगलभूर से स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार किया। हिमाचल नंबर की स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने सेना की वर्दी भी पहनी थी। ये सभी गिरफ्तारियां किला जमालपुर में लूट की वारदात में शामिल युवक से पूछताछ के बाद हुई। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल, एसपी ने अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की
मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुलिस संदिग्धों को गाड़ी से उतारकर थाने ले जा रही है। वायरल वीडियो के साथ मैसेज में बताया जा रहा था कि ये सभी आतंकी हैं। इस पर दोपहर बाद एसपी इंवेस्टिगेशन मीडिया के सामने आए और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोग आतंकी नहीं बल्कि लुटेरे निकले। ये लूटपाट के मामलों में वांछित थे। डीएसपी सिटी सुखजिंद्र सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घटनाओं का हो सकता है खुलासा   
सूत्रों के अनुसार लुटेरों से पूछताछ में माधोपुर में चार संदिग्धो द्वारा इनोवा गाड़ी लूटने और सुजानपुर के आसाबानो स्थित डेरे में महिला की हत्या और लूट के मामले का खुलासा हो सकता है। इसके अलावा सुजानपुर के एडवोकेट संदीप सिंह, केदारनाथ होलसेल करियाना स्टोर, सरना के सरमोलाहड़ी नाग देवा मंदिर में लूट के मामलों का भी पर्दाफाश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed