{"_id":"69920e14c8d8e24a0d0e1aff","slug":"11-girls-got-married-wedding-procession-welcomed-with-flower-shower-chandigarh-news-c-16-pkl1049-949943-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 11 कन्याओं का हुआ विवाह, पुष्पवर्षा से बारातियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 11 कन्याओं का हुआ विवाह, पुष्पवर्षा से बारातियों का स्वागत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में रविवार को 11 कन्याओं का विवाह हुआ। यह आयोजन ओम महादेव कांवड़ सेवादल की ओर से हुआ। सेवादल के प्रधान नरेश गर्ग और महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की ओर से 8 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक मेला ग्राउंड में शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ। वृंदावन से आए कथा व्यास चित्र-विचित्र महाराज ने प्रवचन दिए।
उन्होंने बताया कि नव दंपति को उपहार में घर के सभी सामान जिसमें बेड, फ्रिज, बर्तन आदि सामान दिया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों ने खुशी जाहिर की। सेवा दल द्वारा फूलों की वर्षा करके दूल्हे एवं बरातियों का स्वागत किया गया। मिलनी के बाद प्रीति भोज का आयोजन हुआ। वर और कन्या ने एक दूसरे को माल्यापर्ण किया। दंपति जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए शहर के कई वरिष्ठ गणमान्य लोग शादी समारोह में पहुंचे। विद्वान ब्राह्मणों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्र उच्चारण विधि से कन्याओं का विवाह करवाया।
संस्था के कोषाध्यक्ष हनी गुलाटी ने बताया कि ओम महादेव कांवड़ दल अब तक लगभग 500 जरूरतमंद बेटियों का विवाह करवा चुका है और आगे भी जिन बेटियों को किसी प्रकार की समस्या या जिनके मां-बाप लड़की की शादी करने में असमर्थ है तो सेवा दल हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
नई दुल्हन बनी मीना देवी ने बताया कि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मेरी शादी सुंदर शहर चंडीगढ़ में धूमधाम से होगी। राजपुरा पंजाब से दुल्हन काजल की माता रेखा रानी ने कहा कि मेरी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। यह हमारे लिए खुशी की बात है।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं नरेश गर्ग, सोनू गर्ग, गौरव श्रीवास्तव, हनी गुलाटी, मोहित ठाकुर, मनीष गर्ग, नवीन कुमार, रिंकू जैन, मनोहर लाल, पुनीत, अभिषेक, देवेंद्र वीर व सत्य नारायण शर्मा आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया वह उनकी डोली को विदा किया।