{"_id":"644e1472a41d09ce760de70c","slug":"11-died-in-gas-leak-in-gyaspura-area-of-ludhiana-2023-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Gas Leak: कटे पेड़ की तरह गिरते गए लोग, किराना की दुकान के बाहर दिखा खौफनाक मंजर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana Gas Leak: कटे पेड़ की तरह गिरते गए लोग, किराना की दुकान के बाहर दिखा खौफनाक मंजर, देखें तस्वीरें
Sun, 30 Apr 2023 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:06 PM IST
सार
Gas Leakage Ludhiana : रविवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया ग्यासपुरा में जब लोग उठे तो उन्हें नहीं मालूम था कि कुछ ही देर में उस इलाके में मौत का तांडव होने वाला है। सुबह की चाय पीने के लिए लोग दूध और किराना का सामान लेने गोयल स्टोर पर पहुंचे और फिर जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
लुधियाना गैस लीक कांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई। ग्यासपुरा के गोयल किराना स्टोर में दूध, दही, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और किराना का सामान बेचा जाता है। इसी के चलते दुकान में चार डीप फ्रीजर भी रखे हुए थे। आशंका है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से निकली गैस 11 लोगों की मौत बन गई।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की दो टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मौके पर सुबह से डटीं विधायक रजिंदरपाल कौर छीना की भी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा बचाव राहत में जुटे पुलिस के चार मुलाजिम भी बेहोश हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक चारों मुलाजिम खतरे से बाहर हैं।
वहीं हादसे के पांच घंटे बीतने के बाद भी पूरे इलाके में दुर्गंध फैली हुई है। सूत्रों के अनुसार, मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी आसपास के घर बंद हैं। गैस की दुर्गंध कम होने पर पूरे इलाके की कांबिंग की जाएगी। पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
लुधियाना के उपायुक्त सुरभि मलिक के अनुसार, पूरी संभावना है कि कुछ गैस संदूषण हुआ है... यह काफी संभावना है कि मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। जांच की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें सैंपल ले रही हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे, ताकि पता चल सके कि किस तरह की गैस से उनकी मौत हुई है।