फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 candidates got less votes than NOTA in Adampur by election

आदमपुर उपचुनाव: 11 प्रत्याशियों से जीता नोटा, 237 मत मिले, 22 उम्मीदवार थे मैदान में

Sun, 06 Nov 2022 10:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Nov 2022 10:07 PM IST
सार

उपचुनाव में कुछ प्रत्याशियों को मिलते जुलते नाम का भी फायदा मिला। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के अलावा जयप्रकाश नाम के एक निर्दलीय उम्मीदवार भी थे। उन्हें 107 वोट मिले। वहीं आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के अलावा सतेंद्र सिंह नाम के एक निर्दलीय प्रत्याशी भी थे।

विज्ञापन
11 candidates got less votes than NOTA in Adampur by election
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में 22 में से 7 उम्मीदवारों को 100 से भी कम वोट मिले। पिछले चुनावों की बात करें तो वर्ष 2019 में 649 मतदाताओं ने नोटा के विकल्प का इस्तेमाल किया था। इस बार 237 ने बटन दबाया है। पिछले चुनावों में आठ प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले थे जबकि इस बार 11 को। 2014 के चुनाव ने 522 ने नोटा का बटन दबाया था। पहली बार इसी चुनाव में मतदाताओं को नोटा का विकल्प उपलब्ध करवाया गया था।

विज्ञापन

         इन प्रत्याशियों से जीता नोटा

पार्टी  उम्मीदवार मत
पीपीआई (डेमोक्रेटिक) दलबीर सिंह  191
जनता बिग्रेड पार्टी नरेश कुमार  117
आरपीआई(ए) नरेश सोढी   80
एलएसपी मनीराम बहलान 80
निर्दलीय अमित 46
निर्दलीय जंगबीर 49
निर्दलीय जयप्रकाश 107
निर्दलीय  राजेश 126
निर्दलीय सतेंद्र सिंह  77
निर्दलीय सीताराम 62
निर्दलीय  सूरजभान फौजी   61
     
पोस्टल से डाले गए 222 वोट
पोस्टल से कुल 222 वोट डाले गए। इनमें सबसे ज्यादा 116 वोट भव्य बिश्नोई को ही मिले। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को 90, इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम व आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह को 7-7, निर्दलीय प्रत्याशी मनीराम को 1 व नोटा को 1 वोट मिला। 
विज्ञापन


मिलते-जुलते नामों का मिला फायदा
उपचुनाव में कुछ प्रत्याशियों को मिलते जुलते नाम का भी फायदा मिला। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के अलावा जयप्रकाश नाम के एक निर्दलीय उम्मीदवार भी थे। उन्हें 107 वोट मिले। वहीं आप प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के अलावा सतेंद्र सिंह नाम के एक निर्दलीय प्रत्याशी भी थे। उन्हें 77 वोट मिले। भारतीय जनराज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट अशोक पवार को 421 वोट मिले क्योंकि पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी के नाम से मिलता-जुलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed