फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 advocates of Punjab and Haryana High Court became judge

Chandigarh: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 अधिवक्ता बने जज, कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई

Mon, 15 Aug 2022 02:12 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/एजेंसी, नई दिल्ली/चंडीगढ़
अमर उजाला/एजेंसी, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Aug 2022 02:12 AM IST
सार

शुक्रवार को इलाहाबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुवाहाटी, उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी। अतिरिक्त सचिव राजिंदर कश्यप ने बताया कि इस साल देश के सभी हाईकोर्ट में अब तक 138 नए जजों की नियुक्ति की जा चुकी है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 2016 में 126 न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई थी। 

विज्ञापन
11 advocates of Punjab and Haryana High Court became judge
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति ने रविवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 एडवोकेट को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने के आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 एडवोकेट के नामों की सिफारिश की थी। सूत्रों के मुताबिक एडवोकेट एचएस बराड़ और कुलदीप तिवारी के नाम पर फिलहाल मुहर नहीं लगी है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं। नई नियुक्तियों के बावजूद 28 पद अब भी खाली हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने नए जजों की सूची को ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने जारी बयान में बताया कि उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इलाहाबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुवाहाटी, उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालयों में 26 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई थी। अतिरिक्त सचिव राजिंदर कश्यप ने बताया कि इस साल देश के सभी हाईकोर्ट में अब तक 138 नए जजों की नियुक्ति की जा चुकी है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 2016 में 126 न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नाम पर लगी मुहर, अतिरिक्त न्यायाधीश बने  
रविवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जिन वरिष्ठ एडवोकेट को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है, उनमें निधि गुप्ता, संजय वशिष्ठ, त्रिभुवन दहिया, नमित कुमार, हरकेश मनुजा, अमन चौधरी, नरेश सिंह, हर्ष बंगर, जगमोहन बंसल, दीपक मनचंदा और आलोक जैन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed