फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th pass girl student commits suicide for mobile phone

मां-बाप से इतनी नाराज थी...छोटे भाई को बोली- मरने जा रही हूं, फंदे पर झूलती मिलूंगी

Thu, 12 Apr 2018 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 12 Apr 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
10th pass girl student commits suicide for mobile phone
suicide - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
मासूम को नहीं पता था कि बड़ी बहन जो कह रही है, वो सच में कर देगी। स्कूल से लौटकर आया तो देखकर बदहवास हो गया, चिल्लाने लगा। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। बेटा अपने भाई को तैयार कर स्कूल भेज देना। मम्मी, प्लीज मुझे भी मोबाइल दिला दो ना। भइया अपना फोन यूज नहीं करने देता। मम्मी ने मोबाइल दिलाने से साफ इंकार कर दिया। लड़की ने फोन कट होने के बाद छोटे भाई को तैयार कर स्कूल भेज दिया। जाते वक्त उसने अपने भाई से कहा कि जब वह वापस आएगा तब फंदे पर झूलती मिलूंगी।
विज्ञापन


इसके बाद नाबालिग घर में फंदा बनाकर उसमें झूल गई। भाई जब स्कूल से लौटा तो उसने अपनी बहन को फंदे पर लटका पाया। 16 साल की नाबालिग की इस कदम से अभिभावक भी सदमे में हैं। क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद सभी लोग हतप्रभ हैं। पानीपत के एक गांव निवासी युवक वर्तमान में जाटूसाना स्थित आईटीबीपी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह परिवार सहित समीप के ही गांव में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी अपने ससुराल पानीपत गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन


एक बेटी का विवाह हो चुका है। दूसरी बेटी 10वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर में ही रहती थी। पुलिस की माने तो कुछ दिन पहले रामफूल की पत्नी ने अपने बेटे को मोबाइल दिलाया था। उसके बाद से ही बेटी भी मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी। इस कारण उसने बुधवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटे छोटे बेटे ने पूरी जानकारी पिता को दी। उसके बाद पिता और पुलिस मौके पर पहुंची। जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत को गले लगाने से पहले भाई को किया सूचित

10th pass girl student commits suicide for mobile phone
suicide
बुधवार सुबह नाबालिग की मां ने भाई के मोबाइल फोन पर बेटी को कहा कि भाई को तैयार कर स्कूल भेज देना। जब भी उसने मां से आखिरी बार मोबाइल दिलाने की बात कही थी, लेकिन मां ने साफ इंकार कर दिया। नाबालिग ने भाई को तैयार कर स्कूल भेज दिया, लेकिन स्कूल जाने से पहले उसने भाई को कहा था कि वह फांसी लगाकर जान दे देगी, लेकिन छोटा भाई कुछ समझ नहीं पाया और घर लौटा तो बहन फांसी के फंदे पर झूलती मिली।  

परखोतमपुर गांव में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग मोबाइल लेने की जिद कर रही थी। मोबाइल नहीं दिलाया तो उसने फांसी लगा ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- अनिल कुमार, डीएसपी कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed