{"_id":"61a539b7bfc99d725552eedc","slug":"10th-class-term-1-exam-start-from-30-nov-chandigarh-news-pkl4345396103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : आज से दसवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : आज से दसवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के स्कूलों में मंगलवार से दसवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले दिन सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए सीबीएसई की टीम स्कूलों में परीक्षा संचालित करवाएगी और शिक्षा विभाग के कर्मचारी इसमें उनका सहयोग करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर ने बताया कि परीक्षा के दौरान पहले की तरह बोर्ड की परीक्षा के अनुसार ही पाबंधियां रहेंगी। विद्यार्थियों को समय पर स्कूल पहुंचना होगा। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। एक कमरे में 12 विद्यार्थियों को ही परीक्षा के दौरान बैठाया जाएगा। स्कूलों ने पेपर प्रिंट के बैकअप के लिए दो प्रिंटर और जेनरेटर भी परीक्षा के दिनों के लिए किराए पर लिया है।
चार स्कूलों में हुई आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा
शहर के चार स्कूलों में आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा हुई। इसमें दसवीं के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक ने बताया कि परीक्षा अच्छे से संचालित हो गई। सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे हैं।