फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   108 roundups and 223 vehicles seized for violating rules in lockdown

लॉकडाउन में नियमों के उल्लंघन करने पर 108 राउंडअप और 223 वाहन जब्त

Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
108 roundups and 223 vehicles seized for violating rules in lockdown
चंडीगढ़। लॉकडाउन में सुबह शाम छूट देने के बावजूद लोगों का समय पाबंदी के बाद घर से बेवजह बाहर निकलना कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर की अलग-अलग जगहों से 108 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह शाम 7 बजे के बाद सड़कों पर घूम रहे थे। साथ ही एक को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 64 वाहनों चालकों को पूछताछ के लिए रोका और 223 वाहनों को जब्त किया। इनमें टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और फॉर व्हीलर शामिल हैं। हुड़दंग के सबसे ज्यादा मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 57, सेंट्रल से 18 और साउथ डिवीजन से 33 लोगों को राउंडअप किया है। 23 मार्च की मध्यरात्रि से अबतक तो शहर के अलग-अलग हिस्सों से 21557 लोगों को राउंडअप किया जा चुका है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 12315, सेंट्रल से 3218 और साउथ डिवीजन से 6024 लोग हैं। पुलिस 569 केस रजिस्टर्ड कर 841 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 11413 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया, जबकि बिना वजह सड़कों पर दौड़ रहे 7706 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

1680 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया
पुलिस बेवजह बाहर घूमने वाले लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने राउंडअप किए 37 लोगों को एप डाउनलोड करवाया। वहीं 23 मार्च से अब तक पुलिस शहर के अलग-अलग हिस्सों से 1680 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed