फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10.8 mm of water fell in one hour, water level of Sukhna Lake increased

Chandigarh News: एक घंटे में बरसा 10.8 एमएम पानी, सुखना लेक का बढ़ा जलस्तर

Thu, 17 Jul 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
10.8 mm of water fell in one hour, water level of Sukhna Lake increased
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को सुबह हुई तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 10.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

इस बारिश का सीधा असर सुखना लेक के जलस्तर पर भी देखने को मिला। लेक का जलस्तर अब 1162.4 फीट तक पहुंच गया है, जो कि फ्लड गेट खुलने की तय सीमा 1163 फीट से सिर्फ 0.6 फीट नीचे है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही फ्लड गेट खोलने की नौबत आ सकती है। सुखना लेक का जलस्तर जैसे-जैसे 1163 फीट के करीब पहुंचता जा रहा है, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। अगर तय सीमा को पार किया गया तो फ्लड गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बारिश की वजह से बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। लगातार हो रही बारिश और बादलों की मौजूदगी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


मानसून ने तोड़े रिकॉर्ड
इस सीजन में अब तक कुल 367.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि सामान्य आंकड़े से 30 फीसदी ज्यादा है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस बार मानसून शुरुआत से ही सक्रिय रहा है और अभी और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed